spot_img
spot_img
spot_img

सिर्फ 75 रुपये में ब्रह्मास्त्र मूवी देखने का मौका, ऐसे करें टिकट बुक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive :  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र फिल्म का टिकट काफी महंगा है।  राजधानी दिल्ली में तो फिल्म का 2100 रुपये तक टिकट बिक रहा है। अगर आप महंगे टिकट की वजह से फिल्म नहीं देख पा रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है।  इस फिल्म को किसी भी मल्टीप्लेक्स में सिर्फ 75 रुपये में देख सकते हैं।

एक दिन के लिए है ये ऑफर

आपको बता दें कि ये खास ऑफर केवल एक दिन के लिए ही है।  दरअसल, देश में 16 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे (National Cinema Day) मनाया जाएगा।  इस दिन सिर्फ 75 रुपये में कोई भी फिल्म देख सकते हैं।  कोरोना महामारी के दौरान देशभर में सिनेमा हॉल करीब डेढ़ साल तक बंद रहे।  इसके बाद 16 सितंबर 2021 को इन्हें खोला गया।  जिसके बाद सिनेमा मालिकों ने राहत की सांस ली।  इसलिए इस साल एसोसिएशन ने National cinema day मनाने का फैसला किया है।

4000 सिनेमाघरों में देख सकते हैं फिल्म

इस ऑफर के तहत आप किसी भी मल्पीप्लेक्स में फिल्म देख सकते हैं।  पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, कार्निवल, मिराज और सिटी प्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, मूवीटाइम, वेव, एम2के और डिलाइट सहित देशभर के लगभग 4000 सिनेमाघरों में 75 रुपये की मूवी टिकट खरीदकर लोग फिल्म देख सकेंगे।  हालांकि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में ये ऑफर नहीं मिलेगा।

ऐसे बुक करे 75 रुपये में टिकट

अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।  अगर आप सिनेमाहॉल में जाकर काउंटर से टिकट लेंगे तो ये आपको 75 रुपये में मिलेगी।  वहीं, ऑनलाइन टिकट में कुछ चार्जेस लगेंगे।  कुल मिलाकर ऑनलाइन टिकट 100 रुपये के आस-पास की आएगी।

इसे भी पढ़ें : किसी के साथ अन्‍याय नहीं होने देगी सरकार : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : भले सरकार के नाम कर देंगे, पर माफिया के हाथ जमीन नहीं जाने देंगे… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...