spot_img
spot_img

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड काउंसिल के प्रदेश कमिटी का गठन, पदाधिकारियों को मिला प्रभार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi: भारतीय जनता मजदूर ट्रेड कॉउंसिल के प्रदेश कमिटी के गठन किया गया। रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में कमिटी के नये पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष को नियक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची सांसद संजय सेठ, प्रदेश बीजेपी के महामंत्री आदित्य साहू और वरिष्ठ पत्रकार अक्षय तिवारी ने कमिटी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मौके पर सांसद ने कहा कि मजदूरों के हित मे काम करें। केंद्र सरकार की ओर से मजदुरों और श्रमिकों के लिए जो लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है, उसका लाभ मजदूरों को मिले, ऐसा प्रयास करें। केंद्र सरकार का प्रयास है कि मजदूर भी आत्मसम्मान के साथ जीए।

आदित्य साहू ने कहा कि नई कमिटी निस्वार्थ भाव से कम करें। गांव गांव तक जा कर मजदूरों के हित के लिए काम करे। मजदूरों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें।कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुये प्रदेश अध्यक्ष रामटहल नायक ने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता मजूदर ट्रेड कॉउंसिल का मजबूत बनाएंगे। संगठन के माध्यम से मजदूरों और श्रमिकों का हक दिलायेंगे। आने वाले दिनों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। सरकार द्वारा मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार से कई मांग किया गया। इनमें प्रति व्यक्ति दैनिक मजदुरी का रेट में 25 प्रतिसत की बढ़ोतरी, मजदूरों को उम्र सीमा के अंतिम पायदान के बाद पेंशन की व्यवस्था, महिला श्रमिक मजदूरों के लिए जगह जगह शौचालय की व्यवस्था, श्रमिक आवास, श्रमिकों का दुर्घटना में मौत के बाद तत्काल दो लाख सरकारी मुआवजा आदि शामिल है।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भीम मुंडा, सुदामा साव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशू शेखर बर्णवाल, अंचल तिवारी, बैजनाथ सोरेन, शैलेश सिन्हा, शम्भू करमाली, सतीश महतो, अरविंद प्रताप सिंह, प्रकाश महतो, महामंत्री परमेश्वर मोदी, विक्रम शर्मा, सचिव अविनाश कुमार, दिनेश सिंह तोमर समेत विभिन जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरने...

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ...