Kohramlive: उत्तर प्रदेश पुलिस के खाने की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। इसकी शुरुआत एक सिपाही के वायरल वीडियो से हुई थी जिसमें वह फिरोजाबाद पुलिस लाइन के खाने की शिकायत करता दिखा था। अब इसी कड़ी में एक नया वीडियो भी सामने आया है। मैनपुरी के SP कमलेश दीक्षित को पुलिस लाइन का खराब खाना देखकर पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने मेस प्रबंधक को ‘नालायक’ तक बोल दिया।
हमारे यूपी पुलिस के जवानों को ऐसा खाना मिलता है. कच्ची रोटी, दाल के नाम पर पानी.
हद है..!
मैनपुरी के SP साहब मेस देखने पहुंचे, तस्वीर हैरान करने वाली है. pic.twitter.com/ciN9Fx8RcD
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) August 16, 2022
पुलिस लाइन के खाने को लेकर उठते सवाल के बीच SP कमलेश दीक्षित मैनपुरी पुलिस लाइन के मेस में खाने की गुणवत्ता चेक करने गए थे। यहां उन्होंने पहले तो रोटी चेक की, जो जली हुई मिली। फिर वह दूसरे आइटम्स को चेक करने अंदर गए। यहां पानी वाला दाल देखने के बाद उनसे रहा नहीं गया। उनकी आवाज ऊंची हो गई और उन्होंने मेस प्रबंधक को जमकर सुनाया। उन्होंने प्रबंधक को खाने की गुणवत्ता सुधारने के दिशा निर्देश भी दिए हैं। अब सोशल मीडिया पर इस पुलिस अधिकारी की भी खूब चर्चा हो रही है। जिन्होंने खुद जाकर पुलिसकर्मियों को मिलने वाले मेस के खाने की जांच की और खाने की खराब क्वालिटी को लेकर मेस प्रबंधक को फटकार भी लगाई।
कौन है मैनपुरी के SP?
मैनपुरी के एसपी IPS कमलेश दीक्षित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 15 अगस्त 1966 को हुआ था। उनके पास एमए और एलएलबी की डिग्री है। कमलेश दीक्षित ने 1 अगस्त 1997 को उत्तर प्रदेश पुलिस में ज्वाइन किया था। बाद में उनके काम को देखते हुए उन्हें स्टेट पुलिस से प्रमोट कर के IPS बना दिया गया। यूपी पुलिस की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, 25 मई 2022 को कमलेश दीक्षित को मैनपुरी का एसपी बनाया गया था।
खाने की शिकायत पहली बार एक सिपाही ने की
बता दें कि यूपी के पुलिस लाइन के खाने की शिकायत पहली बार एक सिपाही ने की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। फिरोजाबाद के पुलिस लाइन में मिलने वाले खाने की थाली हाथ में लिए तब कॉन्स्टेबल मनोज कुमार ने कहा था कि सरकार हमसे 12-12 घंटे काम कराती है और ऐसा खाना देती है। तब मनोज कुमार ने रो-रोकर खाने की शिकायत की थी और कहा था कि यूपी पुलिस के आरक्षियों को सब दबाते हैं। उन्होंने तब यह भी कहा था कि खाने की शिकायत पर उन्हें बर्खास्त करने की भी धमकी दी जा रही है। बाद में वायरल वीडियो पर फिरोजाबाद पुलिस ने ट्वीट कर कहा था सीओ सिटी इस मामले की जांच करेंगे।
इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ऐ बप्पा, पूरा थाना ही नकली, फर्जी महिला दारोगा तो कमाल की… देखें
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत
इसे भी पढ़ें : गोबर उठाने को लेकर हुआ पति से झगड़ा, फिर डेढ़ साल के मासूम के साथ जो किया… देखें
इसे भी पढ़ें : पुलिस बन घर में घुसे, ज








