spot_img

SP के निर्देश पर थानेदार का सख्त एक्शन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में आधी रात सड़कों पर अचानक पुलिस का सायरन गूंजा और शुरू हुआ सख्त एक्शन। SP अमन कुमार के निर्देश पर थानेदार दीपक कुमार सिंह ने एंटी क्राइम और ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाकर साफ संदेश दे दिया कि अब इलाके में लापरवाही नहीं चलेगी। पेट्रोल पंप, एटीएम और बैंक जैसे संवेदनशील स्थानों के आसपास पुलिस ने घेराबंदी कर दो और चार पहिया वाहनों की सघन जांच की। गाड़ियों की डिक्की तक खंगाली गई, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण समेत हर जरूरी कागज की पड़ताल हुई और संदिग्ध लोगों पर खास नजर रखी गई।

SP का निर्देश, ऑपरेशन आगे भी जारी

अचानक चले इस अभियान से इलाके में हड़कंप मच गया। थानेदार ने साफ किया कि ऐसे औचक ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अपराध और लापरवाही दोनों पर एक साथ लगाम कसी जा सके। SI अभिषेक कुमार और सशस्त्र बल के साथ हुई इस कार्रवाई ने एक तरफ असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी, तो दूसरी ओर आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत किया।

इसे भी पढ़ें : Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

इसे भी पढ़ें : Govt Job : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्टेनोग्राफर भर्ती शुरू…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...