शेखपुरा (बिहार) : गंगाजल फिल्म तो आपने देखी ही होगी। किस तरह वसूली में मदमस्त दारोगा सिविल ड्रेस में पहुंचे एसपी के साथ भी बदसलूकी करता है। ठीक उसी तरह का मामला बिहार के शेखपुरा जिले से सामने आया है। यहां लगातार दारोगा रणवीर प्रसाद के बारे में अवैध वसूली की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिले के पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया। खुद इसकी जांच-पड़ताल के लिए निकल पड़े। पुलिस कप्तान सादे लिबास में बाइक से जैसे ही पहुंचे दारोगा रणवीर प्रसाद ने हाथ देकर उनकी बाइक को रोका और पैसे की मांग कर दी। यह देख एसपी सन्न रह गये। उन्होंने तुरंत दारोगा रणवीर प्रसाद को सस्पेंड कर दिया। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। यहां याद दिला दें कि एसपी कार्तिकेय शर्मा एक पखवाड़े के अंदर 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर चुके हैं। यह सभी पुलिसकर्मी शेखपुरा और चेहरा थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। एसपी ने दावा किया कि चांदी पहाड़ से पत्थर और डस्ट लेकर निकलने वाले वाहनों से ये दारोगा लगातार अवैध वसूली कर रहा था। वह बाइक सवारों को पुलिस का धौंस दिखाकर सौ-पचास वसूल लेता था।
Read More : रखैल बनाना चाहता था भाई की बीवी को, क्या हुआ, देखें वीडियो…
Read More : बच्ची से रेप के बाद उबला बोकारो, सड़क पर बवाल… देखें वीडियो
Read More :हे भगवान, जवान लड़की के साथ मालिक ने क्या कर डाला… देखें
Read More :प्लास्टिक बोतल से दूध पिलाना बेबी के लिए हो सकता है हानिकारक, जानिए कैसे प्रभावित होगी सेहत
Read More :Driving License से जुड़ा ये काम आज और अभी निपटा लें, नहीं तो होगी परेशानी
Read More :Irregular Periods हो तो चेत जाएं, यह बीमारी का है संकेत












