spot_img

प्लास्टिक बोतल से बच्चे को दूध पिलाने वाले सावधान, हार्ट, किडनी और फेफड़ों पर होगा असर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk :  बच्‍चे को प्‍लास्टिक की बोतल में दूध पिलाना उसकी सेहत के लिए खतरनाक है। जान लें कि देश के अलग-अलग राज्यों में बिक रही दूध की बोतल और सिपर में खतनाक केमिकल होता है। एक रिसर्च से ऐसी जानकारी सामने आई है। खास किस्म का रसायन ‘बिस्फेनॉल-ए’ (Bisphenol A) बच्चों की दूध की बोतल में किए गए के दौरान पाया गया, जो बेहद नुकसानदेह है और इसके प्रभाव से बच्चों में आगे चलकर अलग-अलग तरह की बीमारियां होने का कारण बनता है।

टॉक्सिक लिंक की रिपोर्ट में खुलासा

देश के अलग-अलग हिस्सों से एकत्र किए गए नमूनों के आधार पर दिल्ली आधारित संस्था टॉक्सिक लिंक (Toxic Link) ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया है देश के बाजार में धड़ल्ले से बिक रही दूध की बोतल और सिपर बच्चों के लिए सेफ नहीं हैं। बीआईएस (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

बच्‍चे के शरीर में चले जाते हैं रसायन

जब ऐसी बोतल में गर्म दूध या पानी डालकर बच्चे को पिलाया जाता है, तो यह रसायन भी घुलकर बच्चे के शरीर में चला जाता है। शरीर में जाने के बाद इस रसायन से पेट और आंतों के बीच का रास्ता बंद हो जाता है। इससे कभी-कभी जान का भी खतरा बन जाता है। लंबे समय तक दूध के सहारे शरीर में रसायन पहुंचने के कारण ह्रदय, गुर्दे, लिवर और फेफड़ों की बीमारी हो सकती है।

करें मेडिकेडेट बोतल का इस्तेमाल

अच्‍छी क्‍वालिटी की बोतलें मेडिकल स्टोरों पर उपलब्ध होती हैं। पॉली कार्बोनेट से बनी बेबी बॉटल पर बीआईएस (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) ने 2015 में ही रोक लगा दी थी, लेकिन इसके बावजूद यह अब भी इंडियन मार्केट में उपलब्ध है और बच्चों की बीमारियों का एक बड़ा कारण बन रही है। इसको लेकर अभी कोई कानून न होने का फायदा बहुत कंपनियां उठा रही है और नन्हे मासूमों को इसका शिकार होना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : सैनिक स्‍कूल में निकली बंपर Vacancy, 42000 से अधिक मिलेगी सैलरी 

इसे भी पढ़ें :हैलो 5 लाख रंगदारी चाहिए, नहीं दिया तो सुबह घर में मच गया कोहराम

इसे भी पढ़ें :ब्रेकर ने कर दिया कंगाल, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :योगी की ताजपोशी की तैयारी शुरू, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :कौन है पल्‍लवी पटेल, जिसने डिप्‍टी सीएम मौर्य को हराया, ये दिग्‍गज भी हारे, देखें…

इसे भी पढ़ें :यूपी में किस सीट से किसने मारी बाजी, कौन कितने वोट से जीता, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

इसे भी पढ़ें :मूक मूक बधिर क्रिकेट चैंपियनशिप : झारखंड को हराकर ओडिसा ने खिताब पर जमाया कब्जा

इसे भी पढ़ें :किडनी रोग के प्रति जागरुकता जरूरी : डॉ वर्मा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली...