spot_img

Diabetes मरीजों को पकवान खाने का शौक कर सकता है बीमार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : कुछ लोग तरह-तरह के पकवान खाने के शौकीन होते हैं। उनका ये शौक उन्‍हें अनहेल्‍दी बना सकता है। Diabetes मरीजों को ऐसे शौक से बचना चाहिए। उन्‍हें अपने खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि खाने के जरिये ही उनके शरीर में ग्लूकोज पहुंचता है, जो अगर अधिक हो जाए तो सेहत पर नेगेटिव असर डाल सकता है।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad में झामुमो नेता और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या

ऐसा होना चाहिए Diabetes मरीजों का नाश्‍ता

फ्रूट यॉगर्ट : दही को प्रोटीन का भंडार माना जाता है। साथ ही, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भी भरपूर होता है दही। इसके सेवन से मधुमेह रोगियों को लाभ हो सकता है। ऐसे में दही में उन फलों को डालकर मरीज खा सकते हैं, जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो हो। या फिर जिन फलों को खाने से ब्लड शुगर पर कोई असर न पड़े। इससे शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पहुंचता है। स्वाद के साथ ये नाश्ता पौष्टिक भी साबित होगा।

इसे भी पढ़ें : Murder @Garhwa : बच्चों की लड़ाई में दादी की हत्या

वेजिटेबल/पनीर/फिश टिक्का या कटलेट: एक ही तरह के नाश्ते से कोई भी व्यक्ति ऊब सकता है, ऐसे में डायबिटीज रोगी भी विभिन्न प्रकार के हेल्दी व्यंजन खा सकते हैं। ये टिक्का अथवा कटलेट स्वाद में तो जोरदार होते ही हैं, साथ ही इनमें पोषक तत्वों का भी खजाना होता है। हालांकि, इन्हें डीप फ्राई करने से बेहतर होगा कि आप बेक या ग्रिल करें।

रोस्टेड मखाना: एक चम्मच घी और चुटकी भर नमक के साथ आप मखाने को ड्राय रोस्ट कर सकते हैं। मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करते हैं। मखाने में कम सोडियम और ज्यादा मैग्नीशियम होता है, ये डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

बेरीज स्मूदी: बेरीज में ढ़ेर सारे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, साथ ही इसमें कैलोरीज की मात्रा भी कम होती है। ऐसे में मधुमेह रोगियों के लिए ये एक सेहतमंद विकल्प है।

क्विनोआ चिप्स: बाजार में मिलने वाले सामान्य चिप्स की तुलना में ये चिप्स स्वादिष्ट और सेहतमंद होते हैं। फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर क्विनोआ को खाना डायबिटीज पेशेंट के लिए एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। साथ ही इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है।

भुना चना: चना में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, नाश्ते में इसे खाना हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही, डायबिटीज पेशेंट अंकुरित चने का सेवन भी कर सकते हैं।

मल्टी मिलेट्स नूडल्स: बाजरे से बने नूडल्स को आप नाश्ते या खाने में भी खा सकते हैं। फाइबर्स से भरपूर इस साबुत अनाज में कार्बोहाइड्रेट भी होता है और मधुमेह रोगियों के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना गया है।

इसे भी पढ़ें : 350 साल पुराने मंदिर की प्रतिमा तोड़ी, कहा- सपने में आए…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...