spot_img

CM बोले, झारखंड की माटी अब दूध भी उपजायेगी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के होटवार इलाके में आज एक ऐतिहासिक क्षण साक्षी बना। CM हेमंत सोरेन ने आज राज्य के पहले मिल्क पाउडर प्लांट की आधारशिला रखी। यह झारखंड के किसानों और पशुपालकों के भविष्य की नई इबारत थी। जहां एक ओर हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में जनसमूह उमड़ा था, वहीं दूसरी ओर मंच से CM की आवाज किसानों के हौसले को सहला रही थी, “किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, झारखंड के आर्थिक कलेवर के शिल्पकार हैं।” CM का स्वर दृढ़ था, व्यवसायिक खेती, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन, यही वो त्रिवेणी है, जिससे झारखंड को आत्मनिर्भरता की ओर मोड़ा जायेगा। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देकर किसानों में उत्साह भरा, उन्होंने कहा “जब एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेती से मिसाल बन सकता है, तो किसान क्यों नहीं?” वह पल भावुक कर देने वाला था, जब CM ने कहा, “कृषि ही एक ऐसा क्षेत्र है जो बिना प्रदूषण किये, हर पेट भरता है, हर घर चलाता है और हर अर्थव्यवस्था को सींचता है।” उन्होंने रसायन रहित भोजन, शुद्ध दूध, और स्वस्थ जीवन की बात करके कुपोषण से जूझते समाज की ओर इशारा किया। CM ने कहा कि सरकार ने पशुपालकों को पशुधन उपलब्ध कराने, और उनके लिए बीमा सुरक्षा कवच देने की योजना शुरू की है। अगर कोई पशु बीमार होकर दम तोड़ता है, तो किसान को अब मुआवजे के लिये दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। अब राज्य में न सिर्फ दूध का उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि मिल्क पाउडर, रागी लड्डू, और साइलेज चारा मशीन जैसे उत्पाद भी हर गांव और कस्बे तक पहुंचेंगे। CM हेमंत सोरेन का सपना है कि “आने वाले 5 से 7 सालों में झारखंड इतना सक्षम होगा कि दूध, मछली, मीट के मामले में हम न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि दूसरे राज्यों को निर्यात भी करेंगे।” मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक सुरेश बैठा, पशुपालन निदेशक किरण पासी, डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ मीनेश शाह एवं झारखंड मिल्क फेडरेशन के एमडी जयदेव विश्वास मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...