spot_img

मोहब्बत का ऐसा अपमान कि रूह कांप जाये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : वो उसे जिंदगी समझती रही और वो उसे बस एक EMI। हापुड़ में रजवाहे के पास सूटकेस में मिली महिला की लाश का खुलासा कर लिया गया है। दिल्ली की रहने वाली इस महिला का नाम नीलेश बताया गया। इल्जाम है कि प्रेमी ने गला घोंटकर इसकी हत्या कर दी। हत्या के पीछे का कारण पैसों का विवाद बना। गर्लफ्रेंड के पैसों से कार खरीदी थी, उसी में ले जाकर शव को ठिकाने लगा दिया। सूटकेस में भरकर शव को फेंका गया। मोहब्बत का ऐसा अपमान कि रूह कांप जाये। नीलेश, दिल्ली की गलियों में पली-बढ़ी, सपनों की पगडंडियों पर चलती एक आम लड़की, जिसने मोहब्बत को अपना सबकुछ माना। जिसके लिये प्रेमी की खुशी ही उसकी दुनिया थी। पर उसने क्या जाना था कि जिसे वो ‘अपना’ समझती रही, वो तो उसकी सांसों का सौदा कर चुका था। उसने अपने प्रेमी के लिये गाड़ी खरीदी, कागज उसके नाम रहे, किश्तें उसकी जेब से जाती रहीं। लेकिन एक दिन, उसी गाड़ी की पिछली सीट पर उसकी लाश बिछी मिली, गला चुनरी से घोंटा गया और फिर इज्जत को सूटकेस में भरकर सड़क किनारे रजवाहे में फेंक आया वो आशिक। पुलिस CCTV फुटेज, कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की तह तक पहुंची। फरार प्रेमी सतेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से चित्रकूट का रहनेवाला है। फिलहाल वेस्ट दिल्ली के मोहल्ला विनोद नगर में किराये पर रहता था। यह सनसनीखेज वारदात यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में हुई।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...