UP : यूपी के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन की चहल-पहल के बीच एक परछाई चल रही थी, कंधे पर बैग, सीने पर बिल्ला, हाथ में टिकट और आंखों में छल। वो TTE बनकर स्टेशन की भीड़ में घुला मिला था पर उसकी आंखें टिकट नहीं, लोगों की मासूमियत तौल रही थीं। देवेंद्र कुमार नाम का यह शख्स गाजियाबाद का रहनेवाला है। इसकी फितरत फरेब का स्याह सफर था। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP की नजर जब इस फर्जी TTE पर पड़ी, तो शक की रेखाएं गहराने लगीं। पूछताछ शुरू हुई और धीरे-धीरे खुलने लगा एक बड़ा फरेबी खेल। देवेंद्र वर्दी पहनकर टिकट चेक करने का नाटक करता, जैसे ही कोई भोला-भाला यात्री सामने आता, वो कहता, “आपका टिकट अधूरा है, जुर्माना लगेगा!” फिर वो अपना क्यूआर कोड बढ़ा देता और यात्री डर के मारे चुपचाप पैसे ट्रांसफर कर देता। कोई रसीद नहीं, कोई एफटी नहीं, बस ठगी का साफ-साफ हिसाब। उसके पास से 13 टिकटें, 3350 रुपये और एक जाली ID मिली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देवेंद्र सहरानपुर से आया था वेंडर बनकर, और बन बैठा ‘बोगस TTE’, जो गरीब यात्रियों को डराता, धमकाता और डिजिटल पेमेंट से वसूली करता। बोलता, “आप प्रतीक्षा सूची में हैं, 200 दीजिये, सीट हो जायेगी कंफर्म।” और गरीब मुसाफिर सिर झुकाकर मेहनत की गाढ़ी कमाई दे देते।
CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…
Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...
राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…
UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...
झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…
Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...
मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…
Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...
TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...









