spot_img

World Brain Tumor Day : एक खामोश दस्तक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जब सिर में हल्का दर्द हो तो अक्सर लोग कहते हैं, “थोड़ा आराम कर लो, ठीक हो जायेगा,” लेकिन क्या हो जब वही दर्द हर सुबह किसी हथौड़े की तरह दस्तक देने लगे? क्या हो जब जुबां लफ्ज भूलने लगे, आंखें धुंधला सच दिखाने लगे और सोच की रफ्तार थम जाये? जी हां, हम बात कर रहे हैं ब्रेन ट्यूमर की, एक ऐसी बीमारी, जो शुरुआत में खामोश होती है, पर जब तक इसका एहसास होता है, ये जिंदगी की रफ्तार में जहर घोल चुकी होती है। ब्रेन ट्यूमर की कोई एक शक्ल नहीं होती, न ही ये किसी एक उम्र या वर्ग को देखता है। ये कहीं भी, कभी भी दस्तक दे सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम जागरूक रहें। हर सिरदर्द, हर भूलना, हर थकान, एक चेतावनी भी हो सकती है।

क्यों मनाते हैं वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे?

हर साल 8 जून को World Brain Tumor Day मनाया जाता है। एक बीमारी को पहचान देने के लिये, उन हजारों-लाखों जिंदगियों को आवाज देने के लिये जो इस खामोश लड़ाई को हर दिन लड़ रही हैं। साल 2022 में 3.22 लाख नये मामले सामने आये। हर साल 2.5 लाख से ज्यादा मौतें ब्रेन ट्यूमर से होती हैं। अकेले अमेरिका में 10 लाख से अधिक लोग ब्रेन ट्यूमर के साथ जी रहे हैं। 100 से ज्यादा प्रकार के प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर सामने आ चुके हैं।

ब्रेन ट्यूमर: लक्षण जो खतरे की घंटी हैं

  • बार-बार और तेज सिरदर्द, खासकर सुबह के वक्त
  • बोलने-सोचने या समझने में परेशानी
  • दौरे पड़ना या शरीर के एक हिस्से में कमजोरी
  • संतुलन बनाने में दिक्कत, चक्कर आना
  • सुनने और देखने में बाधा
  • चेहरा सुन्न पड़ जाना या झुनझुनी
  • उल्टी-मतली, लगातार भ्रम

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

रांची के BHU के CMO डॉ. उमा शंकर वर्मा कहते हैं, “हर सिरदर्द मामूली नहीं होता। कुछ सिरदर्द खतरे की निशानी होते हैं। बार-बार दर्द होने पर CT या MRI कराना टालना नहीं चाहिये।” क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट के अनुसार, “सिर्फ एक-तिहाई ब्रेन ट्यूमर ही कैंसरयुक्त होते हैं, लेकिन हर ट्यूमर खतरनाक हो सकता है, क्योंकि ये मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बाधित करता है।”

क्या है बचाव?

  • बचाव का कोई ठोस तरीका नहीं, लेकिन समय पर पहचान और इलाज ही असली सुरक्षा है।
  • अगर परिवार में इतिहास हो, तो सतर्क रहें।
  • पौष्टिक आहार लें, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कैंसर-रोधी खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
  • दवाओं, सर्जरी और रेडियोथेरेपी से इलाज संभव है, बशर्ते देर न की जाये।

इसे भी पढ़ें : जीजा-साली का बनाया वीड‍ियो, ‘गंदी’ ड‍िमांड पर हो गया भयानक…

इसे भी पढ़ें : लगाये गये इल्जाम पर ECI के जोरदार जवाब …जानेंं

इसे भी पढ़ें : हेलिकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...