शिक्षिका के पेट में ही नवजात की मौ’त, लगे गंभीर इल्जाम…

Date:

spot_img
spot_img

Palamu : पलामू में एक शिक्षिका के प्रसव के दौरान पेट में ही नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने DEO कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाये हैं। शिक्षिका के पति मुकेश कुमार तिवारी हजारीबाग जिला पुलिस बल में है। उनका इल्जाम है कि प्रसूति अवकाश स्वीकृत करने के एवज में ₹50 हजार रिश्वत मांगी गई। उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों से अवकाश के लिए कार्यालय के चक्कर लगाये गये, शिक्षक नेताओं और DC से भी शिकायत की गई, लेकिन छुट्टी स्वीकृत नहीं हुई। परिजनों का दावा है कि इसी देरी के कारण प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। उनका यह भी आरोप है कि घटना के बाद आनन-फानन में व्हाट्सएप पर अवकाश स्वीकृति का आदेश भेजा गया। फिलहाल शिक्षिका का इलाज मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, DEO संदीप कुमार ने रिश्वत मांगने और लापरवाही के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। DEO ने कहा कि शिक्षिका का अवकाश नियमानुसार स्वीकृत किया गया है। रिश्वत मांगने के आरोप फिलहाल परिजनों के हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि या जांच का निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें : मार्स हाउस बना विनर…

इसे भी पढ़ें : JPSC मामले में दो और अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : 318 मामलों का निपटारा, 7.11 लाख रुपये का मिला राजस्व

इसे भी पढ़ें : Facebook का नया फीचर, अब ऐसे होगी असली लोगों की पहचान… जानें

इसे भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार, इन्हें मिला शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...

मार्स हाउस बना विनर…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में...