Meerut : 13 साल की प्रेम कहानी का ददर्दनक अंत का चसमदीद बना बेटा आशु। उसके सामने ही उसकी मां प्रतिमा को उसके पिता देवेन्द्र ने कैसे बेरहमी से मार डाला, वो सारी कहानी अब सामने आई है। कभी एक साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले देवेन्द्र के सिर पर खून सवार हो गया था। उसने पहले अपनी पत्नी के सिर और चेहरे पर दनादन कई वार किए। शिक्षिका प्रीतिमा की सांसे तब भी चल रही थी। तब पति ने चाकू से गला काट डाला। 12 साल का बेटा आशु रोता-गिड़गिड़ाता मम्मी को छोड़ने की मिन्नतें करता रहा, पर कठोर बाप का कलेजा नहीं पिघला। उसने मार कर ही दम लिया।
देवेन्द्र प्राइवेट नौकरी करता था। नौकरी छोड़ने के बाद वह शराबी हो गया। यही शराब एक हसतें-खेलते परिवार के उजड़ने का शबब बन गया। जब कभी देवेन्द्र नशे में टुन्न होकर घर आता तो पति-पत्नी में खूब कलह होती थी। मना करने के बाद भी देवेन्द्र नहीं सुधरा। प्रतिमा की हत्या का चसमदीद गवाह बेटा आशु ने जो कुछ पुलिस को बताया, उसके अनुसार घटना के दिन सुबह 7 बजे उठने के बाद वह गेम खेलने लगा। मम्मी ने उसे पढ़ने को बोला लेकिन वह गेम खेलता रहा। इस पर मम्मी ने उसे लताड़ा। तभी वहां पापा आ गए। फिर दोनों में कहा-सुनी शुरू हो गई।
अचानक पापा का खून खौल गया। वह बिना कुछ सोचे समझे एक हथौड़ा ले आए। फिर मम्मी पर ताबड़तोड़ कई वार कर डाले। लगभग 18 से 20 बार वार किए गए। मम्मी जमीन पर गिर कर तड़पने लगी। तब बेटा पापा से मिन्नतें करते रहा… पापा छोड़ दो, छोड़ दो। तब पापा ने चाकू से गला काट मम्मी का काम तमाम कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद देवेन्द्र बेटे के साथ पास के थाने में चला गया। उसने खून से सना चाकू दिखाते हुए पुलिस से कहा कि पत्नी उसको बहुत तंग करती थी, उसको मारकर सारा झगड़ा ही खत्म कर दिया। पत्नीहंता ने अपना जुर्म कबुल कर लिया। वहीं कंकरखेड़ा थाने पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बताया कि प्रतिमा बहुत हंसमुख थी। वो बहुत कुछ झेल और सह रही थी। उसने अपना दर्द कभी किसी से बयां नहीं किया। मारी गई प्रतिमा के भाई विशाल ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। यह दिल को दहला देने वाली वारदात मेरठ की है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 660 पदों पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की होगी बहाली, जानें कैस करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली Vacancy, जल्द करें आवेदन, 44,900 से अधिक मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : सुकन्या समृद्धि योजना के बदले नियम, शुरू करने के पहले जान लें परिवर्तन
इसे भी पढ़ें : Cyber सेना की तैयारी में जुटा चीन, भारत के लिए सतर्कता जरूरी
इसे भी पढ़ें : Google ने जारी किया ‘स्विच टू एंड्रॉइड’ ऐप, आसानी से होगा…
इसे भी पढ़ें : PNB में बिना कार्ड यूज के एटीएम से निकाल सकते हैं पैसे, जानें कैसे








