spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कहीं लू, कहीं बारिश का आगाज… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देशभर में मौसम का मिजाज फिर बदलने को है। जहां एक ओर उत्तर-पश्चिम भारत लू की तपिश में झुलस रहा है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की बूंदें राहत की सांस लेकर आ रही हैं। झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल में हल्की-फुल्की बारिश, गरज और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ हो सकती है। 8 जून से 11 जून तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश लू की चपेट में रहेंगे। तापमान 44-46°C तक पहुंच सकता है, जिससे बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं। उत्तर मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 9-10 जून को लू का असर रहेगा। कोकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 8 से 13 जून तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 12-13 जून को कोकण और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट है। 10 जून से केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश की अच्छी बौछारें पड़ सकती हैं। 12-13 जून को केरल और कर्नाटक में बहुत भारी बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की आशंका है। 10 से 13 जून तक अरुणाचल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गर्जन और भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

क्या करें, क्या न करें 

  • लू से बचने के लिये दोपहर में घर से बाहर न निकलें।
  • पानी और ओआरएस का सेवन करते रहें।
  • बच्चों और बुज़ुर्गों की विशेष देखभाल करें।
  • बारिश और तेज हवाओं के समय खुले में न जायें।
  •  घर की बिजली, ड्रेनेज और छत की जांच पहले से करें।

इसे भी पढ़ें : World Brain Tumor Day : एक खामोश दस्तक…

इसे भी पढ़ें : भाजपा में बदलाव की आहट! दौड़ में तीन दिग्गज नेता…

इसे भी पढ़ें : ईद की वो सुबह, जब नियतों की कुर्बानी हुई

इसे भी पढ़ें : जीजा-साली का बनाया वीड‍ियो, ‘गंदी’ ड‍िमांड पर हो गया भयानक…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों की जमीन बेच प्रेमी संग कहीं दूर बसने का सपना था रचना का…

UP : यूपी के बागपत जिले के नौरोजपुर गुर्जर...

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...

झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के...

रश्मिका ने बदला अपना नाम, फैंस बोले, गजब…

Kohramlive : दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका...