Kohramlive : भारतीय जनता पार्टी में जल्द ही बड़े संगठनात्मक बदलाव हो सकते हैं, क्योंकि जेपी नड्डा का विस्तारित कार्यकाल अब समाप्त हो गया है। सूत्रों के अनुसार, जून मध्य तक नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। चुनाव से पहले राज्यस्तरीय बदलाव के भी संकेत हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में नये प्रदेश अध्यक्ष तय किये जा सकते हैं। जहां जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों की बड़ी भूमिका होगी।
इन तीन नामों की चर्चा जोरों पर
- धर्मेंद्र प्रधान – ओडिशा से, संगठन के मास्टर प्लानर माने जाते हैं।
- शिवराज सिंह चौहान – जमीनी नेता, पार्टी का जन चेहरा।
- मनोहर लाल खट्टर – सादगी, प्रशासन और अनुभव का मेल।












