Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। रांची के मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 16 से 17 जून के बीच राज्य के कई हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
17 जून को दक्षिणी झारखंड में ज्यादा सक्रिय रहेगा मौसम
17 जून को दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य झारखंड के जिलों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में मेघ गर्जन और वर्षा की संभावना अधिक जताई गई है। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान है। इससे दिन के समय गर्मी और उमस दोनों बढ़ सकती हैं। हालांकि बीच-बीच में होने वाली बारिश कुछ क्षेत्रों में राहत भी दे सकती है।
इसे भी पढ़ें : वैज्ञानिकों की चेतावनी: दुनिया के कुछ हिस्सों में रहेगी गर्मी, कहीं छा सकता है अंधेरा…
इसे भी पढ़ें : रश्मिका ने बदला अपना नाम, फैंस बोले, गजब…
इसे भी पढ़ें : फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…
इसे भी पढ़ें : रांची में 12वीं नेशनल चैंपियनशिप कल से, देशभर के खिलाड़ी दिखायेंगे दम…
इसे भी पढ़ें : सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत… जानें














