spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नक्सली गुड्डू सिंह गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड से छुपाई थी पहचान

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क :  भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य गुड्डू सिंह हुआ गिरफ्तार। एक लाख रुपये इनाम था उस पर। पलामू पुलिस ने गुजरात के सूरत से उसे गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ ले लाई है।

फर्जी पहचान से टेक्सटाइल कंपनी में था कार्यरत

पलामू के SP संजीव कुमार ने बताया कि गुड्डू सिंह सूरत में कोसंबा में टेक्सटाइल कंपनी में काम कर रहा था। पुलिस को जब इसके बारे में पता लगा तो छतरपुर SDPO शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गुजरात गई। कोसंबा थाना की पुलिस की मदद से गुड्डू को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें :भैरव के मामा राम सिंह, नाबालिग बेटे-भतीजे को Police ने छोड़ा

2009 से 2014 तक नक्सली घटनाओं को देता रहा अंजाम

SP के अनुसार, पुलिस ने नक्सली को सूरत से 2 जनवरी को गिरफ्तार किया था। नौडीहा बाजार के कोरामी गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह का 40 साल का बेटा गुड्डू 2009 से 2014 तक नक्सली घटनाओं को अंजाम देता रहा है। सरकार ने इसके ऊपर एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। गुड्‌डू पर नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में 8 मामले दर्ज हैं। वह माओवादी सबजोनल कमांडर अरविंद भुइयां उर्फ मुखिया के दस्ते का सदस्य रहा है।

इसे भी पढ़ें :यहां जहरीली गैस ने ले ली 4 लोगों की जान, कई की हालत खराब

गुजरात जाकर बदली पहचान

झारखंड में पलामू जिले के कोरमी गांव का निवासी गुड्डू कोसंबा के पुलिस स्टेशन के पास ही पत्नी और दो बच्चों से साथ रहा था। पुलिस से बचने के लिए नक्सली गुड्डू भागकर गुजरात चला गया था। सूरत पुलिस के मुताबिक गुड्‌डू सिंह पिछले तीन वर्षों से फैक्ट्री में मशीन मैकेनिक था। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस फैक्ट्री में आर्मी के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट और पैराशूट का कपड़ा तैयार होता है।

इसे भी पढ़ें :8वीं की छात्रा से कहा, करूंगा शादी, करता रहा मनमानी, और फिर…

फर्जी आधार कार्ड के सहारे मिलता रहा काम धंधा

गुजरात आने के बाद गुड्डू ने एक परिमल प्रतापसिंह नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था। इसी आधार कार्ड के जरिए वह छोटी-मोटी जगह काम पा लेता था। टेक्सटाइल फैक्ट्री में भी उसने इसी आधार कार्ड के जरिए एंट्री की थी।

इसे भी पढ़ें :फ्रांस में भी फैलने लगा Bird flue, 6 लाख पक्षियों को मारने का आदेश

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: