11 जून से झारखंड में करवट लेगा मौसम, कब-क्या होगा… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 11 जून से मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है और कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवायें चल सकती हैं।

आज इन जिलों में गरजेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार 9 जून को रामगढ़, बोकारो, रांची, गुमला और खूंटी समेत कई जिलों में बादल छाये रहेंगे। इन इलाकों में वज्रपात, तेज हवा और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

10 जून को भी जारी रहेगा मौसम का असर

10 जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों और आसपास के मध्य भागों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में वज्रपात और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

11 जून से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 11 जून से मौसम और ज्यादा सक्रिय हो जायेगा। धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची में आंधी, बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावना जताई गई है।

इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवायें चल सकती हैं। स्थिति को देखते हुये मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

12 जून से तीन दिन तक बारिश का दौर

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 12 जून से राज्य के कई हिस्सों में लगातार तीन दिनों तक बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। कई इलाकों में बादल छाये रहेंगे और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में युवक की ह’त्या, मच गया कोहराम….

इसे भी पढ़ें : धरती आबा को झारखंड का नमन, गवर्नर-CM पहुंचे कोकर… देखें

इसे भी पढ़ें : JPSC परीक्षा को लेकर रांची में निषेधाज्ञा…

इसे भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल, पेट्रोल से सस्ता…. जानें

इसे भी पढ़ें : अब इन्हें साल में केवल 4 सिलिंडर पर मिलेगी सब्सिडी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...