Pakur(Jaidev Kumar) : करीब 55 साल की रानी हेम्ब्रम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं उसके चेहरे को पत्थर से बेतरह कूच दिया गया। इल्जाम है कि उसे यह खौफनाक मौत उसके बेटे-बहु ने दी। पुलिस ने संदेही गुनहगार बेटे होपन टुडू और बहु सलगी सोरेन को अरेस्ट कर लिया है। मामला पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा गांव से सामने आया है।
घटना के बारे में मृतका की बेटी ढेना टुडू ने बताया कि वो अपनी मां के साथ हिरणपुर हटिया से घर का सामान खरीदने गई थी। घर में खाना खाने के बाद बगल के घर में चली गई थी। थोड़ी ही देर में घर से चीख-पुकार सुनकर बाहर आई तो उसके होश उड़ गये। उसने देखा भाई होपन टुडू व भाभी सलगी सोरेन मां का गला चाकू से रेत रहे हैं। बार-बार रोकने की कोशिश की पर भाई नहीं रुका और मां को मार डाला। वहीं पूछताछ में यह भी बातें सामने आई है कि आरोपी बेटा जमीन बंटवारे से नाराज था। अक्सर इसे लेकर झगड़ा हुआ करता था। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :कोसो दूर से आये लोग बिल्डिंग खड़ा कर देते, धरतीपुत्र बदहाल : CM चंपई सोरेन
इसे भी पढ़ें :नीचे बेटे को मा*र चुका हूं, यह बोल चाबी छिन ली, फिर…






