spot_img

रात में सोई तो कुछ नहीं, सुबह में पेट निकला और 45 मिनट में हो गया Baby

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • हैरतअंगेज !, ऐसा न किसी ने कभी सुना होगा, न कहीं देखा होगा
  • यकीन नहीं होता कि इंग्‍लैंड की 19 वर्षीया लड़की लेगेट को अपने गर्भ का पता ही नहीं चला
  • घर के सदस्‍य दिखाने के लिए हॉस्पिटल ले ज रहे थे, तो कार में अचानक बन गई मां

कोहराम लाइव डेस्‍क : चौंक गए न। बेशक ऐसी हैरतअंगेज घटना के बारे न कभी किसी ने सुना होगा, न देखा होगा, पर यह है हकीकत। आइए रूबरू कराते हैं इस घटना के बारे में। मामला इंग्‍लैंड की एक 19 वर्षीया लड़की के बारे में है। उसे अपने गर्भ के बारे में नौ महीने तक कुछ पता नहीं चला। गर्भावस्‍था संबंधी किसी प्रकार के लक्षण दिखने की बात तो दूर, उसे कुछ भी कभी महसूस तक नहीं हुआ। उस लड़की का नाम है एम्मलौइस लेगेट। जब वह रात को सोई तो सब कुछ ठीकठाक था। सुबह में सोकर उठी तो अचानक उसका पेट निकल आया। वह आश्‍चर्य में पड़ गई। 45 मिनट के अंदर ही वह एक Baby की मां भी बन गई।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

अचानक पेट निकलने के बारे में लेगेट ने अपनी मां और दादी को बताया। इसके बाद उसकी दादी ने अपने अनुभव से कन्फर्म किया कि लेगेट प्रेगनेंट है। लेगेट को उसके घरवाले तुरंत हॉस्पिटल लेकर चल दिए। रास्ते में कार में ही लेगेट ने Baby को जन्म दे दिया।

कुछ महीनों से नहीं आ रहे थे पीरियड्स

लेगेट ने बताया कि कुछ महीनों से उसे पीरियड्स नहीं आ रहे थे। उसने समझा कि कंट्रासेप्टिव पिल्स का इस्‍तेमाल करने की वजह से उसे पीरियड्स नहीं आ रहे थे। हैरानी की बात यह थी कि उसे प्रेगनेंसी के दौरान कोई भी ऐसा लक्षण नहीं दिखा, ताकि उसे लगे कि वह गर्भवती है। इसीलिए उसने कभी प्रेगनेंसी टेस्ट भी नहीं करवाया।

इसे भी पढ़ें : Arrest : बम प्लांट करने का एक्सपर्ट गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता

लोअर बैक में पल रहा था बेबी

डॉक्टरों ने इस मामले के बारे में बताया कि लेगेट का बेबी बंप इसीलिए नहीं आया, क्योंकि बेबी लोअर बैक में पल रहा था। जन्‍म के समय वह अपने सही स्‍थान पर आ गया, तब जाकर गर्भ का पता चला। डॉक्‍टरों का यह मानना है कि इसमें कोई हैरत की बात नहीं है। यह कॉमन घटना ही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...