Kohramlive Desk : जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Skoda ने इस महीने से स्लाविया की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी की कॉम्पैक्ट सेडान को कुछ महीने पहले 1.0 टीएसआई इंजन और अधिक शक्तिशाली 1.5 टीएसआई इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया था। कार निर्माता ने अब अपनी नई सेडान की कीमतों में रु 60,000 तक की वृद्धि की है। कॉम्पैक्ट सेडान की कीमतें अब ₹ 10.99 लाख से लेकर ₹ 18.39 लाख (एक्स-शोरूम, भारत) के बीच रखी गई हैं। कार का सबसे सस्ता एम्बिशन 1.0 टीएसआई मॉडल अब ₹ 30,000 महंगा है और इसकी नई कीमत रु 10.99 लाख है।
एम्बिशन वेरिएंट की कीमतों में भी 30 हजार तक की बढोतरी
बीच के एम्बिशन वेरिएंट की कीमतों में भी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों पर रु 30,000 की बढ़ोतरी की गई है, जबकि सबसे ऊंचा 1.0 टीएसआई स्टाइल अब रु 40,000 अधिक महंगा हो गया है। 1.5 टीएसआई इंजन के साथ स्टाइल वैरिएंट अब पहले से रु 60,000 अधिक महंगा है।
बदला गया है इंफोटेनमेंट सिस्टम
नई कीमतों के अलावा, स्लाविया का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी बदला गया है। स्कोडा ने एम्बिशन वेरिएंट से उपलब्ध 10-इंच टचस्क्रीन को एक नई 8.0-इंच सिस्टम के साथ बदल दिया है। यह अभी भी स्कोडा के कनेक्टेड कार फीचर्स का समर्थन करता है, हालांकि इसे वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले नही मिला है और यह केवल वायर्ड कनेक्शन के रूप में उपलब्ध है। स्कोडा ने पहले कहा था कि 8.0-इंच यूनिट समय पर कार की डिलीवरी करने के लिए आवश्यक था।
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : प्रतिशोध की आग में धधकते दामाद ने रची थी बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या की साजिश, पेशेवर शूटर काविश…
इसे भी पढ़ें : Odisha में बड़ा फेरबदल, Cabinet से सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें : UK में पढ़ेंगे झारखंड के वंचित वर्ग के युवा, जानिये CM Hemant ने क्या किया
इसे भी पढ़ें : BJP ने गंगोत्री कुजूर को बनाया अपना उम्मीदवार…
इसे भी पढ़ें : सेक्स में की गलती और मशहूर सिंगर पहुंच गया अस्पताल, जानिये अब क्या है हाल
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 13 जून को दस्तक दे सकता है मानसून…
इसे भी पढ़ें : धरती के गॉड कहे जाने वाले डा. रेड्डी आज राजधानी रांची में, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : ऐसी शादी पहले ना कभी देखी होगी ना सुनी होगी, देखें वीडियो…








