Ranchi : CM हेमंत सोरेन की रहमत से गदगद आंगनबाड़ी सेविका सह पोषण सखी दीदी आज रांची के कांके रोड स्थित CM हाउस पहुंची और पोषण दीदी के पुनर्बहाली की स्वीकृति दिये जाने पर शुक्रिया अदा करते हुये CM से कहा कि आपके राज में ही राज्यवासियों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है, वहीं उन्हें उनका पूरा हक-अधिकार मिल रहा है। CM हेमंत सोरेन ने उनसे कहा कि गुजरे साढ़े चार वर्षों में उनकी सरकार ने कई अहम निर्णय लिये हैं। कई महत्वपूर्ण नीति का निर्धारण भी किया गया है, जिसका लाभ राज्यवासियों को मिल रहा है। CM ने कहा कि राज्य की नारी शक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी सरकार समर्पित है। सरकारी योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने का काम किया गया है। CM ने कहा कि झारखंड वासियों की उम्मीदों, आकांक्षाओं और विश्वास के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। उनकी सरकार आने वाले दिनों में भी जनहित का कार्य निरंतर करती रहेगी।
मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक सुखराम उरांव, विधायक दशरथ गागराई, विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक निरल पूर्ति एवं विधायक कल्पना सोरेन मौजूद थी। वहीं, पोषण सखी दीदियों में प्रमिला कुमारी, रुबिया खातून, अंजनी कुमारी, तारा गुप्ता, सुषमा कुमारी, मनोरमा कुमारी, सोनी कुमारी, डॉली कुमारी, मुसर्रत आरा, ज्योति कुमारी, रीता दास, किरण कुमारी, रेखा कुमारी, प्रमिला देवी, सीमा कुमारी, ज्योति दास, शबनम बानो, प्रिया कुमारी, आलम आरा, मनीषा टुडू , सोनिया हंसदा सहित अन्य CM हाउस पहुंची थी।
इसे भी पढ़ें :वकील की ह’त्या के बाद हथियार छुपाने वाला मिला अपने जीजा के घर
इसे भी पढ़ें :यूपी में सब्सक्राइबर्स या फॉलोअर्स पर पायें 8 लाख तक… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट में इन 44 प्रस्तावों को मिली मंजूरी… देखें
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की जगह कल ये विधायक लेंगे शपथ…
इसे भी पढ़ें :लातेहार में जबरदस्त ठनका, चपेट में आये कई…
इसे भी पढ़ें :अवैध संबंध के शक में कर डाला बड़ा गुनाह, हुआ खुलासा… जानें
इसे भी पढ़ें :365 के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार यह नियुक्ति : CM हेमंत
इसे भी पढ़ें :दिन दहाड़े फेमस डॉक्टर के साथ बड़का कांड, पुलिस रेस…







