spot_img
spot_img

बहन की फोटो डिलीट नहीं किया तो दोस्‍त को दी खौफनाक मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गाजियाबाद : एक युवक दोस्‍त को ही चाकू गोदकर मार डाला। हत्‍या की वजह बनी फोटो। आरोपी सूरज शुक्‍ला की बहन के कुछ फोटो रंजन झा के मोबाइल में था। जिसे वह डिलीट करने के लिए कह रहा था। मगर वह नहीं माना। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सूरज ने चाकू निकाला और रंजन पर ताबड़तोड़ कई वार किये। लहूलुहान रंजन वहीं गिर पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल रंजन को लेकर अस्‍पताल पहुंची, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read more:वकील पापा के मारे जाने पर बिटिया का प्रण, मरते दम तक लड़ूंगी, छोड़ूंगी नहीं… देखें वीडियो

Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो

हत्‍या की ये वारदात गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र की है। मृतक रंजन के पिता के बयान पर हत्‍या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रंजन अपने पिता केदारनाथ झा के साथ वृंदावन गार्डन के पाइपलाइन इलाके में रहता था। वह पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में था। वहीं सूरज अपने पिता के साथ काम कर रहा था। घटना के दिन वह अपने दोस्‍त सूरज से मिलने उसके दफ्तर श्‍याम इंक्‍लेव गया था। जहां दोनों में विवाद हुआ और सूरज ने रंजन पर हमला कर दिया।

Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल

Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…

Read more:अपनी पत्‍नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...