रिलायंस रिटेल में 1,875 करोड़ और निवेश करेगी सिल्वर लेक

Date:

spot_img
spot_img

नयी दिल्ली : अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई में 1,875 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसकी जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि  रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (रिलायंस इंडस्ट्रीज) और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने सिल्वर लेक के सहयोगी निवेशकों के द्वारा आरआरवीएल में 1,875 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा की।

9,375 करोड़ का कुल निवेश कर चुकी है सिल्वर लेक

इससे आरआरवीएल में सिल्वर लेक और इसके सह-निवेशकों का कुल निवेश 9,375 करोड़ रुपये हो जाता है। यह आरआरवीएल की 2.13 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर होगा। इस नये निवेश के लिये रिलायंस रिटेल का मूल्यांकन 4.285 लाख करोड़ रुपये किया गया है। इससे पहले अमेरिका की एक अन्य निजी इक्विटी कंपनी जनरल अटलांटिक ने रिलायंस रिटेल में 0.84 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 3,675 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें : दुमका सीट के लिए 12 अक्टूबर को नामांकन करेंगे वसंत सोरेन

मुकेश अंबानी ने कहा, हम उत्साहित हैं

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, सिल्वर लेक और इसके सह-निवेशक सभी भारतीयों के लाभ के लिये भारतीय खुदरा क्षेत्र को बदलने की हमारी यात्रा के मूल्यवान साझेदार हैं। हम उनके विश्वास और समर्थन पर प्रसन्न हैं। साथ ही हम वैश्विक प्रौद्योगिकी निवेश में उनके नेतृत्व और भारत में खुदरा क्रांति के लिए उनके संबंधों के मूल्यवान नेटवर्क का लाभ उठाने को लेकर उत्साहित हैं।

मुबाडला भी रिलायंस रिटेल में करेगी 6,247 करोड़ का निवेश

अबू धाबी की मुबाडला इंवेस्टमेंट कंपनी 1.40% इक्विटी के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में 6,247.5 करोड़ रूपय का निवेश करेगी। यह रिलायंस रिटेल में चौथा बड़ा निवेश होगा। गुरूवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने इस निवेश की घोषणा की। सौदे में रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी को 4.285 लाख करोड़ रुपये आंका गया।

इसे भी पढ़ें : अनलॉक-5 के गाइडलाइंस जारी, दुर्गा पूजा में नहीं लगेगा मेला

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: