spot_img

दुमका सीट के लिए 12 अक्टूबर को नामांकन करेंगे बसंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img

रांची : झारखंड की दो विधानसभा सीट दुमका और बेरमो के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होने वाला है। चुनाव आयोग ने पिछले दिनों इसके चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही झारखंड में एक बार फिर राजनीतिक हलचल शुरू हो चुकी है। दुमका सीट के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बसंत सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। बसंत शिबू सोरेन के छोटे पुत्र और सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं। बसंत आगामी 12 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने की।

इसे भी पढ़ें : अनलॉक-5 के गाइडलाइंस जारी, दुर्गा पूजा में नहीं लगेगा मेला

बेरमो-दुमका सीट पर भाजपा उम्मीदवार देगी

इधर, आजसू ने भी दुमका और बेरमो सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए छोड़ दी है। गिरिडीह के सांसद व आजसू नेता चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा है कि अलग-अलग चुनाव नहीं लड़ सकते़ इससे यूपीए को फायदा होगा़। आजसू ने गठबंधन धर्म निभाते हुए सीट भाजपा के लिए छोड़ दी है। दोनों ही सीटों पर एनडीए का उम्मीदवार होगा़। आजसू पूरी ताकत के साथ भाजपा का साथ देगी़। उधर झामुमो के प्रत्याशी घोषित करने के बाद यह तय हो गया है कि बेरमो से कांग्रेस अपना उम्मीदवार देगी़ यूपीए महागठबंधन के तहत यह सीट से कांग्रेस के खाते में गयी है। पार्टी केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व प्रत्याशी को लेकर मंथन कर रहा है।

दुमका गुरुजी की कर्मभूमि : झामुमो

उधर, झामुमो पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री भट्टाचार्य ने कहा, दुमका गुरुजी की कर्मभूमि रही है। दुमका से ही उन्होंने संताल परगना में महाजनी प्रथा,  नशाखोरी व शोषण के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। संताल परगना के लोगों ना सिर्फ गुरुजी को अपनाया, बल्कि पूरी तरह से झामुमो को भी आत्मसात किया।

इसे भी पढ़ें : ठनका गिरने से देवर-भाभी की मौत, कई जगह भारी बारिश

इसे भी पढ़ें :

हाई कोर्ट ने लगायी रोक, फिर भी गढ़वा में नौकरी पर ‘ताला’

Garhwa(Nityanand Dubey) : हाई कोर्ट की राहत के बावजूद...

SP पहुंचे विष्णुगढ़ SDPO कार्यालय, दिये ये निर्देश…

Hazaribagh : हजारीबाग SP ने विष्णुगढ़ SDPO कार्यालय का...

पटना में बैरिकेड टूटा, वाटर कैनन चला, लाठीचार्ज से मचा तहलका…

Bihar : बिहार की राजधानी पटना मंगलवार को नारों...

पूर्व राजदूत नवदीप सिंह सूरी को नागरिकता नोटिस, पत्नी हैरान…

Kohramlive : तीन देशों में भारत के राजदूत रह...

JPSC मामला : श्वेता गुप्ता निलंबित…

Ranchi : JPSC की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: