पलामू : भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।
Read More : अगर आपमें भी है ऐसे लक्षण तो इन दवाओं का करें सेवन, Home Isolation की एडवाइजरी जारी
Read More :पलामू के बाल सुधार गृह से दो दिन में चार बच्चे फरार, हो रही खोज
पलामू के छतरपुर के कउवल गांव निवासी एसआई अखिलेश यादव, अपनी पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रांची इलाज कराने के लिए आए थे। इलाज कराकर वापस लौटने के दौरान रांची-डाल्टनगंज मार्ग पर उनकी कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में मौके पर ही एसआई अखिलेश यादव, उनकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन- फानन में घायलों को रिम्स भेजा गया।






