Hazaribagh : एशिया का सबसे बड़ा गर्म कुंड सूरजकुंड मेला की ऊंची बोली बोलकर श्याम किशोर पांडेय ने अपने नाम बंदोबस्ती करा लिया। डाक में बोली लगाने के लिये कुल पांच लोग शामिल हुये थे। मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले 15 दिवसीय सूरजकुंड मेला का डाक मंगलवार को हुआ। हजारीबाग बरकट्ठा अंचल कार्यालय में हुआ। मेले की डाक प्रक्रिया CO श्रीकांत लाल मांझी की देखरेख में हुआ। इसमें श्याम किशोर पांडेय, शिशिर पांडेय, चंद्रकांत पांडेय, विजय कुमार नायक एवं सुरेश कुमार पांडेय ने डाक में बोली लगाई। ऊंची बोली 23 लाख 14 हजार रुपये की लगाकर श्याम किशोर पांडेय ने सूरजकुंड मेला की बंदोबस्ती अपने नाम कर लिया। सूरजकुंड मेला 15 दिनों तक चलता है। यहां लोग देश के कोने-कोने से आते हैं। गर्म कुंड के पानी से स्नान करते हैं। सूरजकुंड का अपना खास महत्व है। यहां कई धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी है। कहते हैं कि ठंड के मौसम में भी कुंड का पानी उबलता रहता है। लोग अपनी मनोकामना के लिये यहां पहुंचते हैं। सूरजकुंड हजारीबाग के जीटी रोड के बगल में है। यह हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड में पड़ता है।
इसे भी पढ़ें :यूनिट मैनेजर निकला लुटेरा, रिकवर हुये 30 लाख
इसे भी पढ़ें :54 अफसरों को IAS में प्रोमोशन…
इसे भी पढ़ें : भोंडसी जेल में बंद रोनी और राहुल करेंगे ”उल्टी”, क्यों बना फौजी नितिन कातिल..
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में बिजनेसमैन को ठोक डाला… जानें
इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर JSSC की परीक्षा स्थगित… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : ऐश-मौज के चक्कर में जवान लड़का कर बैठा गुनाह… जानें
इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू, डेटशीट तैयार…












