spot_img

ऐश-मौज के चक्कर में जवान लड़का कर बैठा गुनाह… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अपनी ऐश-मौज और ख्वाहिशें पूरी करने के लिए एक जवान लड़का गुनाह कर बैठा। करीब 28 साल के मो. रिजवान ने एक किराने की दुकान में सेंधमारी कर डाली। किराना दुकान मुमताज अहमद का है। रात के अंधेरे में रिजवान ने दुकान का ताला तोड़ा और अंदर से 40 हजार रुपये, 4 गैस सिलेंडर एवं खाने-पीने का सामान चुरा लिया। अगले दिन जब भोर में मुमताज अहमद दुकान खोलने पहुंचे तो अवाक रह गये। दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर का नजारा बदला सा था। वे भागे-भागे हिंदपीढ़ी थाना पहुंचे और थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

तेज तर्रार माने जाने वाले कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की देखरेख में टीम गठित की गई। गठित टीम ने तफ्तीश शुरू की और संदेही गुनहगार को धर दबोचा। डीएसपी ने बताया कि धराये मो रिजवान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने खुलासा किया कि ऐश-मौज करने के चक्कर में उसने चोरी किये गये 40 हजार में से 20 हजार उड़ा दिये। वहीं, दो सिलेंडर भी खपा दिया। पुलिस ने बाकी के 20 हजार रुपये और दो सिलेंडर जब्त कर लिया है। मो रिजवान हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के लाह कोठी रोड का रहने वाला है। उसे दबोचने में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, हिंदपीढ़ी थानेदार इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, केस आईओ एसआई निजय मंडल, करण टुडू, एएसआई अजय कुमार सिंह, सिपाही चुन्नू किस्कू और तोबियस केरकेट्टा की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : किसी ने सोचा नहीं होगा, द्वार-द्वार जाकर कर दिखाया : CM

इसे भी पढ़ें : एकतरफा प्यार में बीच रोड में अनामिका का शू*टआउट

इसे भी पढ़ें : आज-कल में चौंका सकती है IT, एक और “धीरज” झारखंड में

इसे भी पढ़ें : आज-कल में चौंका सकती है IT, एक और “धीरज” झारखंड में

इसे भी पढ़ें : BREAKING : मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री

इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब अदालत खुद चली लोगों के द्वार…

Latrhar : न्याय अब सिर्फ अदालत की चारदीवारी तक...

50 हजार के ईनामी डकैत का एन’काउंटर…

UP : यूपी के बदायूं में बीती रात 50...

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…

Kohramlive : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों...

15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

Kohramlive : विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले...

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...