KANPUR: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया। डेब्यू टेस्ट में अय्यर ने जो कारनामा कर दिखाया वो अबतक कोई भारतीय नहीं कर पाया है। कानपुर टेस्ट में डेब्यू करते हुए श्रेयस अय्यर ने मैच की पहली पारी में ही शानदार शतक लगाया। ऐसा करने वाले वह 16वें भारतीय बने। मगर अय्यर को तो इतिहास रचना था सो इतने से कहां मानते। दूसरी पारी में भारत की खराब शुरूआत के बाद दबाव में भी अय्यर ने शानदार बैटिंग की। अय्यर ने 125 गेंद में 65 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी से टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंची। डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने वाले अय्यर पहले भारतीय बने। ऐसा कारनाम भारत के कोई भी दिग्गज नहीं कर पाए हैं। अगर भारत कानपुर टेस्ट जीतता है तो अय्यर की यह पारी और खास बन जायेगी और इतिहास के पन्नों में यह पारी सुनहरों अक्षरों में लिखा जाएगा।
कानपुर टेस्ट की पहली पारी में श्रेयस अय्यर 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। इसके बाद उन्होंने 171 बॉल पर 105 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और 13 चौके लगाए।
डेब्यू टेस्ट में ऐसा करने वाले दुनिया के 13वें खिलाड़ी बने अय्यर
डेब्यू टेस्ट की एक पारी में शतक और एक में फिफ्टी लगाने के मामले में श्रेयस अय्यर दुनिया के 13वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में टॉप पर वेस्टइंडीज के लॉरेंस रोवे हैं। उन्होंने फरवरी 1972 में डेब्यू करते हुए पहली पारी में दोहरा शतक जमाया था। उन्होंने 214 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। इस तरह वे डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए।
इसे भी पढ़ें : जीत से 9 विकेट दूर टीम इंडिया, अय्यर ने रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें : UPTET 2021 की परीक्षा हुई रद्द, SOCIAL MEDIA पर वायरल हुआ पेपर, देखें…
इसे भी पढ़ें : भारतीय वायु सेना में निकली बंपर वैकेंसी, जानें कब तक करना है आवेदन
इसे भी पढ़ें : श्मशान जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर
इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर युवक को उतारा मौत के घाट, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें : द. अफ्रीका से भारत आए 2 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान के इन दो दिग्गजों का अश्विन ने तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें : Jio phone next Unboxing : यह फीचर्स बनाते हैं इसे बेहद खास
इसे भी पढ़ें : आंगनबाड़ी में 1130 पदों पर होगी बहाली, जानें पूरी डिटेल
इसे भी पढ़ें : बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर वैकेंसी, ऐसे होगा चयन
इसे भी पढ़ें : 10वीं पास बिना पा सकते हैं नौकरी, ऐसे करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें : होम गार्ड कॉन्स्टेबल में निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन














