RANCHI : कोविड नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त 15 कर्मियों को मौजूद नहीं रहने के कारण रांची जिला प्रशासन ने शो-काॅज जारी कर जवाब मांगा है। जिला प्रशासन ने जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखकर अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण देने के साथ 24 घंटे के भीतर उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है।
Read More :इंडिया में मिला ट्रिपल म्यूटेंट कोरोना वायरस, महाराष्ट्र और बंगाल में दिख रहा ज्यादा असर
अविलंब करना है कार्य स्थल पर योगदान
मंगलवार को उपायुक्त का पत्र मिलते ही डीएसई ने तत्काल सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि शिक्षकों से स्पष्टीकरण के साथ अविलंब कार्य स्थल पर योगदान कराएं। डीसी के निरीक्षण के दौरान जिला कोविड कॉल सेंटर टीम रांची में तीनों शिफ्ट में अलग-अलग प्रतिनियुक्त शिक्षकों में से 15 अनुपस्थित मिले थे। ऐसे कर्मियों की लापरवाही के लिए उनके वेतन भुगतान पर रोक के साथ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है।
Read More : BREAKING : झारखंड में Corona ने तोड़ा रिकॉर्ड, 4969 नये +ve केस मिले, रांची में 1703 नये संक्रमित
इनके खिलाफ है शो-काज
- हरि सिंह कैठा
- -आनंद कुमार मिंज
- -राजदीप
- -मनोज तिग्गा
- -सिबतैन रिजवी
- -महबूब आलम
- -संतु भगत
- -आशुतोष कुमार
- -कन्हैया ठाकुर
- -संजय कुमार यादव
- -राजेश्वर उरांव
- -लक्षमण उरांव
- -मोईन अंसारी
- -दिनेश्वर भगत
Read More :सेना के उच्चाधिकारियों संग सीएम हेमंत सोरेन ने की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा












