रांची : कोरोना के बेकाबू संक्रमण पर काबू पाने की कवायद में राज्य सरकार जुटी हुई है। इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन लगातार बैठक कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन ने 22 से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी चीजों पर पाबंदी लगाई गई है।
बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन ने अपने आवासीय कार्यालय में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सेना के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना महामारी से निपटने में सेना राज्य की जनता की कैसे मदद कर सकती है इसपर चर्चा की गई।
इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से सेना के डॉक्टरों को आम लोगों के इलाज में लगाने की मांग की थी। इसी को लेकर आज सेना के उच्चाधिकारियों के साथ सीएम ने बैठक की।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM #CoronavirusPandemic के बढ़ते संक्रमण को लेकर सेना के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर रहें हैं। pic.twitter.com/AO3DEMxPIb
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) April 21, 2021
Read More : BREAKING : झारखंड में Corona ने तोड़ा रिकॉर्ड, 4969 नये +ve केस मिले, रांची में 1703 नये संक्रमित
Read More :BREAKING : केंद्रीय शिक्षा मंत्री #Ramesh Pokhriyal कोरोना संक्रमित, HOME ISOLATE में गए












