spot_img

इंडिया में मिला ट्रिपल म्यूटेंट कोरोना वायरस, महाराष्ट्र और बंगाल में दिख रहा ज्यादा असर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

TRENDING: इंडिया में एक नया कोरोना वायरस के आने की खबरें आ रही हैं। यह वायरस ट्रिपल म्यूटेंट है। देश में इस समय कोरोना वायरस भयावह रूप से फैला हुआ है। सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र की है। पश्चिम बंगाल भी प्रभावित हो रहा है।

Read More : BREAKING : झारखंड में Corona ने तोड़ा रिकॉर्ड, 4969 नये +ve केस मिले, रांची में 1703 नये संक्रमित

महाराष्ट्र में 60 फीसदी में नया वायरस

महाराष्ट्र में हुई जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चला कि जितने केस आए हैं, उनमें से 60 फीसदी में नया कोरोना वायरस है। इसका नाम रखा गया है B.1.618 वैरिएंट। इससे पहले डबल म्यूटेंट कोरोना वायरस आया था, जिसका नाम B.1.617 था।

है नया जेनेटिक सेट

नए ट्रिपल म्यूटेंट कोरोना वायरस में नए जेनेटिक सेट हैं। इसमें E484K वैरिएंट के अंश भी है. ट्रिपल म्यूटेंट कोरोना वायरस B.1.618 किसी के भी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को धोखा दे सकता है। इतना ही नहीं जिन्हें कोरोना संक्रमण पहले हो चुका है, उनके शरीर में मौजूद एंटीबॉडी को भी ट्रिपल म्यूटेंट कोरोना वायरस धता बता सकता है।

Read More : BREAKING : झारखंड में Corona ने तोड़ा रिकॉर्ड, 4969 नये +ve केस मिले, रांची में 1703 नये संक्रमित

वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस समय पश्चिम बंगाल में यह ट्रिपल म्यूटेंट कोरोना वायरस B.1.618 तेजी से फैल रहा है। पश्चिम बंगाल में इस वायरस के शुरुआती सिक्वेंस मिले हैं। इस समय पश्चिम बंगाल में चुनाव चल रहे हैं। B.1.618 वैरिएंट से मिलते-जुलते वायरस अमेरिका, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर और फिनलैंड में भी मिले हैं।

इंडिया से बाहर मिला था पहला सैंपल

ट्रिपल म्यूटेंट वैरिएंट B.1.618 का पहला सैंपल भारत से बाहर किसी अन्य देश में 22 अप्रैल 2020 को मिला था। इस वैरिएंट के पश्चिम बंगाल में जीनोम सिक्वेंसिंग की गई। 130 सैंपल में से 129 में यह वैरिएंट मिला है। दुनिया में मौजूद B.1.618 वैरिएंट से संक्रमित लोगों में से 62.5 फीसदी सिर्फ भारत में हैं।

Read More :BREAKING : केंद्रीय शिक्षा मंत्री #Ramesh Pokhriyal कोरोना संक्रमित, HOME ISOLATE में गए

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...