Ranchi : झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और कारीगरों को बड़ा मंच देने की दिशा में अहम कदम उठाते हुये कोलकाता के थिएटर रोड में बुधवार से झारक्राफ्ट के नये इम्पोरियम की शुरुआत हो गई। इसका उद्घाटन उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया। इस मौके पर उद्योग सचिव अरवा राजकमल भी मौजूद रहे।
कारीगरों के सपनों का केंद्र बनेगा इम्पोरियम
- उद्घाटन के दौरान मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि यह इम्पोरियम केवल उत्पादों की बिक्री का केंद्र नहीं, बल्कि झारखंड के हजारों कारीगरों की मेहनत, हुनर और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा।
- उन्होंने कहा कि इम्पोरियम से ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिलेगा
- महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी
- कारीगरों को बड़ा मंच और बाजार मिलेगा
झारखंड और पश्चिम बंगाल की संस्कृति को जोड़ेगा झारक्राफ्ट
- उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि कोलकाता जैसे सांस्कृतिक शहर में झारक्राफ्ट इम्पोरियम की शुरुआत एक बड़ी उपलब्धि है।
- यह झारखंड और पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने का काम करेगा
- वहीं झारखंड के उत्पादों को नया बाजार मिलेगा
देश-विदेश में झारक्राफ्ट उत्पादों की पहचान
झारक्राफ्ट के कई उत्पाद पहले से ही देश और विदेश में अपनी पहचान बना चुके हैं।
प्रमुख उत्पाद
- तसर सिल्क
- साड़ियां
- डिजाइनर कुर्ती
- सलवार सूट
- शॉल
- कुर्ता
- लेदर बैग
- स्कार्फ
- हस्तशिल्प उत्पाद
अन्य महानगरों में भी खुलेंगे नये इम्पोरियम
- झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक गरिमा सिंह ने कहा कि आने वाले समय में अन्य बड़े शहरों में भी नये इम्पोरियम खोलने की योजना है।
- इसका मकसद झारखंड की कला और कारीगरों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है।
- वहीं पारंपरिक उत्पादों की पहचान और पहुंच बढ़ाना है।
इसे भी पढ़ें : पांचा लैम्पस गोदाम निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल का इल्जाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : खुद को कुंवारा बताकर बनाया संबंध, दुखी युवती क्या बोली… जानें
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पोस्ट से मिला सुराग, धरा गये 7 बदमाश…
इसे भी पढ़ें : छलिया प्रेमी का क्या हुआ हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर 9 DSP की वरीयता सूची बदली…







