Gumla : गुमला में प्रेम संबंध, धोखा और शोषण की शिकार एक युवती ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि एक शादीशुदा युवक ने खुद को कुंवारा बताकर उससे शारीरिक संबंध बनाये और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता का इल्जाम है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
युवती ने लगाये ये इल्जाम
- बातचीत और मुलाकातों के दौरान आरोपी ने विश्वास जीता।
- युवक ने शादी का वादा कर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं।
- लंबे समय तक दोनों के बीच संबंध रहे।
- बाद में युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।
- आरोपी दो बच्चों का पिता भी बताया जा रहा है।
- सच्चाई सामने आने के बाद युवती को मानसिक आघात लगा।
- सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी का बर्त्ताव बदल गया।
- पीड़िता का कहना है कि शादीशुदा होने की जानकारी मिलने के बाद जब उसने सवाल पूछने शुरू किये तो आरोपी उससे दूरी बनाने लगा।
- आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया।
- युवती से संपर्क से बचने लगा।
- कई दिनों तक बात नहीं होने पर युवती आरोपी से मिलने पहुंची।
- इसी दौरान विवाद की स्थिति बनी।
- युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया।
पीड़िता का दावा
- आरोपी ने शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
- घटना के बाद युवती डरी और मानसिक तनाव में रही।
- बाद में उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
- युवती ने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है।
- मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का यह है कहना
- पुलिस ने मीडिया को बताया कि शिकायत के आधार पर विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।
- आरोपी का मोबाइल फिलहाल बंद बताया जा रहा है।
- युवती का छीना गया मोबाइल भी स्विच ऑफ है।
- पुलिस संभावित ठिकानों पर आरोपी की तलाश कर रही है।
- कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
- आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
- स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पोस्ट से मिला सुराग, धरा गये 7 बदमाश…
इसे भी पढ़ें : छलिया प्रेमी का क्या हुआ हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर 9 DSP की वरीयता सूची बदली…
इसे भी पढ़ें : NML पकरी बरवाडीह में नये श्रम कानूनों पर जागरूकता सत्र…
इसे भी पढ़ें : गुड टच-बैड टच पर छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक…







