Ranchi(Ormanjhi)(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड के पांचा स्थित पांचा लैम्पस परिसर के पास सहकारिता विभाग द्वारा बनाये जा रहे गोदाम भवन के निर्माण कार्य पर ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने खराब सामग्री के उपयोग और निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड नहीं लगाये जाने को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों के अनुसार सहकारिता विभाग की ओर से लगभग पांच हजार स्क्वायर फीट का गोदाम भवन बनाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने लगाये ये आरोप
- निर्माण कार्य में खराब किस्म की ईंट का उपयोग किया जा रहा है।
- जोड़ाई में बालू के साथ डस्ट मिलाया जा रहा है।
- कम गुणवत्ता वाला सीमेंट लगाए जाने का आरोप लगाया गया है।
- निर्माण स्थल पर कार्य से संबंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है।
- कई बार गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
- स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे भवन की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है।
ग्रामीणों की मांग
- निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाये।
- गुणवत्ता मानकों के अनुसार काम कराया जाये।
- संबंधित एजेंसी और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाये।
- मामले को लेकर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि यदि ग्रामीण लिखित शिकायत देंगे तो जांच कराई जायेगी।
पांचा लैम्पस गोदाम निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल का इल्जाम… देखें वीडियो#ranchi #ormanjhi #jharkhand pic.twitter.com/01e3TFyYrx
— KohramLive (@KohramLive) May 13, 2026
इसे भी पढ़ें : खुद को कुंवारा बताकर बनाया संबंध, दुखी युवती क्या बोली… जानें
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पोस्ट से मिला सुराग, धरा गये 7 बदमाश…
इसे भी पढ़ें : छलिया प्रेमी का क्या हुआ हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर 9 DSP की वरीयता सूची बदली…
इसे भी पढ़ें : NML पकरी बरवाडीह में नये श्रम कानूनों पर जागरूकता सत्र…







