Kohramlive : पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान के कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया। उनके पैर में गोली मारने की बात की जानकारी मीडिया के पन्नों में दी जा रही है। इमरान खान पर यह हमला तब किया गया जब वे पंजाब प्रांत में विरोध मार्च के दौरान हुआ। यह दुस्साहसिक वारदात पंजाब के वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास एक अनजान हमलावर ने अंजाम दिया। एक टीवी के फुटेज के अनुसार इमरान खान के दाहिने पैर में गोली लगी है। टीवी में कहा गया है कि इमरान खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। इमरान खान का एक बयान भी सामने आया है, छपी खबरों के अनुसार उन्होंने कहा है कि ‘अल्लाह ने मुझे एक और जिंदगी दी है, इंशाल्लाह, मैं लड़ने के लिए दोबारा आउंगा’। इस हमले के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। पीटीआई कार्यकर्ताओं का गुस्सा उबाल पर है। कराची में कई जगहों पर रोड जाम कर दिया गया। इस हमले में कुल छह लोग के जख्मी होने की बातें सामने आ रही है।
एक चैनल के अनुसार पूर्व PM इमरान खान एक कंटेनर-ट्रक में यात्रा कर रहे थे। उनपर एक हथियारबंद बदमाश ने फायरिंग कर दी। चैनल के अनुसार मौके पर से एक शख्स को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। कई बड़े राजनेता और सैन्य अधिकारी को उनके पदों से हटाने की जोरदार मांग की जा रही है। मांगे नहीं माने जाने पर कार्यकर्ता इमरान खान के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं, इसके बाद आंदोलन की दिशा-दशा तय की जायेगी। वहीं इस बीच भारत ने
कहा है कि वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में विरोध मार्च के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले से संबंधित घटनाक्रम पर करीबी से नजर रख रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘यह ऐसी चीज है जिस पर हम करीबी नजर रख रहे हैं और हम संबंधित घटनाकम पर करीबी नजर बनाए रखेंगे’।
मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इस घटना से पहले आज की मार्च में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा, हमारा आंदोलन अगले 10 महीनों तक चुनाव की तारीख की घोषणा होने तक जारी रहेगा। हम इन चोरों को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि चोरों के दास बनने से मरना बेहतर है। पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान का इस्लामाबाद की ओर यह दूसरा मार्च है।
इसे भी पढ़ें : प्रोग्राम देख लौट रही छात्रा की लूट ली आबरू… देखें
इसे भी पढ़ें : स्टोन क्रशर लूटकांड का खुलासा, सुनें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें : 500 रुपये में LPG सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली फ्री… जानिए कब और कहां
इसे भी पढ़ें : देखते ही देखते 30 दुकानें हो गई स्वाहा… देखें कहां
इसे भी पढ़ें : साल के आखिरी चंद्रग्रहण पर बचना होगा इस राशि वाले को
इसे भी पढ़ें : छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो












