spot_img
spot_img
spot_img

शूटर दादी की बेटी और अंतर्राष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर से बदसलूकी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : शूटर दादी प्रकाशी तोमर की बेटी और अंतर्राष्ट्रीय महिला शूटर सीमा तोमर से उनकी ही सोसायटी में बदसलूकी की गई। जानकारी के अनुसार सोसाइटी की रिजर्व पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इल्‍जाम है कि कार हटाने के लिए कहने पर तीन लोगों ने उनसे अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीमा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ट्राइडेंट एम्बेसी सोसाइटी में रहती है। ।

सीमा तोमर ने बताया कि उनके साथ हुई यह घटना 9 अक्टूबर की है। उन्होंने घटना के दिन ही पुलिस को कॉल कर जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मुकदमा दर्ज कराने के लिए वह तीन बार बिसरख कोतवाली और दो बार पुलिस चौकी गईं। काफी भागदौड़ के बाद पुलिस ने 15 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में महिला सुरक्षा डीसीपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि मेरे पास भी एक शिकायत पत्र आया था। तुरंत संज्ञान लेते हुए मैंने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था। प्रकरण की पूरी जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला शूटर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मूलरूप से बागपत निवासी शूटर दादी प्रकाशी तोमर की बेटी अंतर्राष्ट्रीय महिला शूटर सीमा तोमर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-एक स्थित ट्राइडेंट एम्बेसी सोसाइटी में रहती हैं। सीमा तोमर भारतीय सेना में कार्यरत हैं। सीमा तोमर ने बिसरख कोतवाली पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि किसी ने उनकी रिजर्व पार्किंग में एक कार खड़ी कर दी थी, जिस पर सोसाइटी का स्टीकर भी नहीं लगा था। सुरक्षाकर्मी ने एक फ्लैट में रहने वाले लोगों को कॉल कर कार हटाने के लिए कहा, तो उन्होंने कार हटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब सीमा तोमर ने कॉल कर कार हटाने के लिए कहा तो उनके साथ बदसलूकी की गई। काफी देर तक सीमा तोमर पार्किंग में खड़ी रहकर उनके आने का इंतजार करती रहीं। कुछ देर बाद तीन लोग वहां आए और कार हटाने के बजाय सीमा तोमर से बदसलूकी करने लगे और गाली-गलौज की। सीमा ने जब अपने मोबाइल फोन में उनका वीडियो बनाने का प्रयास किया तो वह मोबाइल छीनने लगे। इस बीच सीमा तोमर ने पुलिस को सूचना दे दी।

Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत

Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे

Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्‍कर, मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...