Shocking : डायन-बिसाही के नाम पर फिर चढ़ी बुजुर्ग की बलि

Date:

spot_img
spot_img
  • रांची के बेड़ो में तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या
  • पुलिस जांच में जुटी, डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया

रांची : Shocking : डायन-बिसाही के नाम पर फिर बुजुर्ग की बलि चढ़ा दी गई। झारखंड में डायन-बिसाही के नाम पर हत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 16 अक्टूबर को राजधानी रांची के बेड़ो थाना के कनभीठा में ऐसी ही शर्मनाक घटना घटी है। इसमें डायन-बिसाही का आरोप लगाकर गांव के एक बुजुर्ग की तेज धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई।

पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा शव

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग को उनके घर से निकाल कर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर हत्या की गई। घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बुजुर्ग के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : कोरोना मरीजों को समर्पित है इस वर्ष का WorldFoodDay

जांच के लिए पहुंची डॉग स्क्वॉड की टीम

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसके लिए डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने भी डायन-बिसाही को लेकर हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। राज्य में डायन के नाम पर Shocking हत्या का आंकड़ा लगातार बढ़ ही रहा है।

 एक हफ्ते भी पहले भी घटी थी घटना

झारखंड के जसीडीहा के चपुरिया स्थित बीचकोड़ा गांव में भी लगभग एक हफ्ते पहले डायन-बिसाही के शक में 60 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पर अपराधियों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पति पर भी जानलेवा हमला किया था। वहीं रांची के पास भी एक गांव में डायन-बिसाही बताकर तीन महिला सहित पुरुष को नग्न कर घुमाया गया था। खूंटी में एक महिला की हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें : प्रेम प्रसंग में पत्नी ने कराया पति का Murder, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

नेमरा में CM हेमंत सोरेन ने सुनी जनता की पीड़ा…

Ramgarh : मां के बिछड़ने का दुख ऐसा होता...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: