Kohramlive : खेत में रखे भूसे में एक शख्स की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जिस किसी ने भी लाश को देखा, उनका दिल दहल गया। डेड बॉडी की शिनाख्त 58 साल के शिवधर के रूप में की गई। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मीडिया को बताया कि शख्स हत्यारों ने शिवधर को मारने से पहले उसके हाथ-पैर तोड़ दिये थे। पहचान छुपाने के इरादे से चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों को कूच दिया गया था। मामले में एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। घटना गोरखपुर पीपीगंज इलाके के तिघरा की है।

अकेले रहते थे शिवधर
जानकारी के अनुसार शिवधर का घर पीपीगंज इलाके के तिघरा में है। वह पार्ट टाइम पोस्ट आफिस का डाक बांटने का काम करते थे। 10 साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। घर मे दो शादीशुदा बेटे अपने परिवार के साथ अपने मकान में रहते थे। वहीं, शिवधर पत्नी की मौत के बाद गांव से बाहर ट्यूबवेल के पास खेत मे बने एक कमरे की कोठरी में रात में रुकते थे, जबकि खान पान गांव के मकान में बेटो के साथ करते थे।

इसे भी पढ़ें :Online gaming पर सरकार का बड़ा फैसला, देखें क्या
इसे भी पढ़ें :जिंदगी की जंग हार गये ‘टाइगर’
इसे भी पढ़ें :पंजाब ने राजस्थान को पांच रन से हराया
इसे भी पढ़ें :यात्रियों को अब रेलवे में नहीं मिलेगा…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :कांतारा की लीला फिल्म में जितनी सिम्पल रियल लाइफ में उतनी ही…
इसे भी पढ़ें :रांची के कोयला चोर चेलंगदाग और चुरुगडा जंगलों में एक्टिव












