spot_img
spot_img
spot_img

पति का नाम सुनकर भड़कीं Shilpa Shetty, बोलीं- मैं राज कुंद्रा हूं क्या? (Video)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: Shilpa Shetty इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस के सामने आने के बाद श‍िल्पा से भी पूछताछ की गई थी। लेक‍िन खुद की अलग पहचान रखने वाली शिल्पा पब्ल‍िक में राज कुंद्रा के बारे में बात करने से हमेशा बचती आई हैं। ऐसा ही उनका एक पुराना वीड‍ियो सामने आया है जहां श‍िल्पा राज कुंद्रा को लेकर किए सवाल पर करारा जवाब देती नजर आईं।

वीड‍ियो में श‍िल्पा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखी जा सकती हैं। मीड‍िया उनसे राज कुंद्रा को लेकर सवाल करती ही है कि श‍िल्पा कहती हैं- क्या मैं राज कुंद्रा हूं, क्या मैं उनकी तरह दिखती हूं, कौन हूं मैं? उन्होंने आगे कहा- मेरा मानना है कि एक सेलिब्रिटी के तौर पर आपको कभी श‍िकायत नहीं करनी चाह‍िए और ना किसी चीज पर सफाई देनी चाह‍िए।  ये मेरी जिंदगी की फिलॉसफी रही है।’

Shilpa Shetty ने शेयर की लाइफ को लेकर पोस्ट, बोलीं- सबकुछ टेंपरेरी है

सोशल मीड‍िया पर शेयर करती हैं फैमिली लाइफ 

ऐसे और भी मौके रहे हैं जब श‍िल्पा ने पब्ल‍िक के सामने अपनी पर‍िवार को लेकर पूछे सवालों पर कुछ ना कहना बेहतर समझा है। वे सोशल मीड‍िया के जर‍िए अपने पति बच्चों और घर के बारे में चीजें साझा करती रहती हैं, पर सार्वजन‍िक जगहों पर बातें करना पसंद नहीं करती हैं।

पोर्नोग्राफी केस में श‍िल्पा से भी हुई पूछताछ 

बता दें श‍िल्पा शेट्टी की फैमिली लाइफ इन दिनों कुछ ठीक नहीं है।  पोर्नोग्राफी केस में फंसे श‍िल्पा के पति राज कुंद्रा हाल ही में जमानत पर बाहर आए हैं।  उनके पर‍िवार के लिए ये थोड़ी राहत की बात जरूर है, पर परेशान‍ियां खत्म नहीं हुई हैं।  केस के दौरान की बात करें तो मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के केस में एक्ट्रेस से भी पूछताछ की थी।  इस घटना के बाद श‍िल्पा भी काफी ट्रोल हुईं थी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...

उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…

Kohramlive : कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार...

इस हीरो के जुड़वां बच्चों की पहली झलक देख फैंस हुये गदगद…

Kohramlive : कभी पर्दे पर अपने दमदार किरदारों से...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, OTT पर छाया जलवा…

Kohramlive : अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द...