Munger : सावन का महीना गजब का सुकून दे जाता है भक्तों को। क्या बड़ा, क्या छोटा, हर कोई भोलेबाबा की एक झलक पाने को बेताब हो जाता है। आस्था और श्रद्धा ऐसी कि कोसों मील दूर चल बाबा नगरी में भोलेनाथ के आगे नतमस्तक हो अपने सारे गम भूल जाते हैं। कांवरिया पथ पर बाबा भोले के प्रति किन्नरों की आस्था देख लोग बरबस ठिहर जाते हैं। उनके मन में बाबा भोलेनाथ की भक्ति देख उनकी शक्ति का ऐहसास करा जाते हैं। बाकी बोल बम की मदद में भी किन्नर जुटे रहते हैं। गजब का उत्साह, गजब का उमंग। हर कोई देवों के देव महादेव, हर हर बम, बोल बम के जयकारों से सुल्तानगंज से लेकर देवघर तक के पथ गूंज रहे हैं।
श्रावणी मेला में हर दिन कांवरिया पथ पर शिवभक्तों की भीड़ सुबह से शाम तक रहती है। हर वक्त आस्था की लहर। हर वक्त एक जैसा नजारा। किन्नर कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने निकल पड़ा है। गुजरे एक दशक से बाबा नगरी आने वाले किन्नर समाज से जुड़े एक का कहना है कि हर साल उनका जत्था बाबा नगरी आता है। वाराणसी, पटना, कोलकाता, मुंगेर सहित अन्य जगहों के किन्नर एक साथ जुटते हैं। इसके बाद बाबा नगरी के लिये निकल पड़ते हैं। किन्नर समाज रास्ते में थके-हारे कांवरियों की सेवा करते हुये बाबा भोले के दरबार में पहुंचते हैं। जलाभिषेक करते हैं। इस बार 18 का जत्था निकला है।
इसे भी पढ़ें : भोले बाबा की भक्ति में शक्ति, देश के दूसरे सबसे बड़े शिवलिंग मंदिर में अद्द्भुत सा नजारा
इसे भी पढ़ें : जज उत्तम आनंद मौत मामले में ड्राइवर लखन और राहुल दोषी करार, 6 अगस्त को सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े गैस एजेंसी के ड्राइवर को गोलियों से भून डाला…देखें
इसे भी पढ़ें : जीरो रिस्क पर खुलवाएं Post Office में अकाउंट ! हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
इसे भी पढ़ें : केवल 1499 रुपये में हवाई सफर करने का मौका, यहां देखें ऑफर की डिटेल
इसे भी पढ़ें : याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP














