कोहराम लाइव डेस्क : भारतीय खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी ने ब्रिस्बेन टेस्ट में तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड। 74 सालों में कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर सका ऐसा कारनामा, दुनिया कर रही सलाम। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि तमिलनाडु का ये खिलाड़ी अपने पहले ही टेस्ट मैच में इतिहास रच देगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट मैच की। इस जोड़ी ने लड़खड़ाती पारी तो संभालते हुए टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 253 रन तक पहुंचा दिया। सुंदर और ठाकुर गाबा में टेस्ट मैच में सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी partnership करने वाले भारतीय जोड़ी बन गई है।
इसे भी पढ़ें : दूल्हा बनने से पहले ही सिपाही ने खुद को मिटा लिया
साथ ही 2019 के बाद से सातवें विकेट के लिए पहली अर्धशतकीय साझेदारी (Half-century partnership) है। टेस्ट मैच जिन्होंने ब्रिस्बेन टेस्ट में टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जमाया, पहली पारी में 3 विकेट भी लिये।
2019 में सिडनी में ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने सातवें विकेट के लिए 204 रन जोड़े थे।
इसे भी पढ़ें : मासूम शाहनवाज अंसारी की लाश मिलने के बाद जनाक्रोश उबाल पर(Video)
सुंदर कोई फर्स्ट मैच नहीं खेले हैं
वॉशिंगटन सुंदर साल 2017 से कोई फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेले हैं। उन्हें तमिलनाडु ने पिछले 3 सालों से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मौका नहीं दिया है लेकिन अश्विन की चोट की वजह से सुंदर को टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने खुद को साबित भी कर दिखाया। 1947 में ऐसा ही कारनामा चौका देने वाले पूर्व खिलाड़ी दत्तु फाडकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।
इसे भी पढ़ें : प्रेमी युगल ने फेसबुक लाइव कर पीया जहर, …और हक्का-बक्का रह गए लोग








