spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

शारदा ने एक लात में खत्म कर दी सुबोध की पूरी कहानी… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Jamshedpur : उस शख्स ने इतने सितम किये कि उसे सितमगर बना दिया। करीब दो साल पहले दोनों मिले थे। दोस्ती का इरादा था, पर मोहब्बत हो गई। शारदा खुद से ज्यादा सुबोध पर भरोसा करने लगी। दोनों ने साथ जीने-मरने तक की कसमें खाई पर सुबोध दगाबाज हो गया। वह शारदा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसके जेवर और पैसे तक ले लिये। वहीं भाड़े का एक मकान ले लिया। जब चाहता, इस घर में शारदा को बुलाता और उसका जिस्म रौंदते रहता था। कुछ रोज पहले की बात है, सुबोध ने एक बार फिर शारदा को इस घर में बुलाया। अगल-बगल के लोगों को यह बता रखा था कि शारदा उसकी बीवी है। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि सुबोध खुद को खत्म कर लेने का नाटक करना शुरू कर दिया। उसने शारदा के गले से दोपट्टा खींचा और छत की कुंडी में फांसी का फंदा बना उसपर लटकने का दिखावा करने लगा। अचानक शारदा ने बिस्तर से ही एक लात उसे मारी, जिससे पलंग पर सहारे के लिए रखे उसके पैर पलंग से बाहर हो गये। वहीं शारदा ने दुपट्टा जोर से खींच दिया। इसके साथ ही सुबोध कुमार तिवारी की कहानी खत्म हो गई। सुबोध को मौत के घाट उतारने के बाद शारदा घर के बाहर ताला लगाकर भाग गई। जब पकड़ी गई तो सारा राज खुल गया। सुबोध की डेड बॉडी बीते 6 मार्च को मिली थी। शारदा ने अपना सारा गुनाह कबूल कर लिया। यह सनसनीखेज वारदात जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा से सामने आई है। मारा गया सुबोध कुमार तिवारी जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के राधिकानगर का रहनेवाला था।

पकड़े जाने के बाद शारदा ने पुलिस को बताया कि उसका आशिक सुबोध उसका अश्लील वीडियो बनाया था। उसे अक्सर ब्लैकमेल करता था। वह सुबोध से नाता तोड़ना चाहती थी, पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था, इस वजह से वह उसे छोड़ नहीं पा रही थी। सुबोध ने उसका जीना हराम कर रखा था। बात-बात पर उससे पैसा या जेवर मांगा करता था। दोनों का रिश्ता करीब डेढ़ साल पुराना था। जब कभी शारदा अपना रूपया लौटाने की बात करती थी तब दोनों में झगड़ा होने लगता था। दोनों ने एक भाड़े का मकान लिया था। इसी मकान में दोनों मिला करते थे। बीते 2 मार्च को दोनों इसी मकान में पहुंचे थे। दोनों ने एक साथ दारू पी। इसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। सुबोध सुसाइड कर लेने का नाटक करना शुरू कर दिया। तब शारदा ने उसे धक्का दे दिया, सुबोध पलंग से नीचे फंदे से लटकने लगा, तभी शारदा ने दुपट्टे को जोर से खींच दिया, जिससे उसकी जान चली गई।

इसे भी पढ़ें : ह*त्यारे जवान पवन को फांसी की सजा, क्या कर डाला था… देखें

इसे भी पढ़ें : घिन आती है इस बाप पर, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : रांची में लोटा-बाल्टी लेकर सड़क पर उतर आईं महिलाएं… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : हेलीकॉप्टर क्रैश में दोनों पायलटों की मौ*त…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस को 13 लाख का चेक दिया NTPC, ताकि…

इसे भी पढ़ें : बम लगाने में माहिर शीतल अब पुलिस कस्टडी में…

इसे भी पढ़ें : मौसम का बदला मिजाज, क्या कह रहा IMD… देखें

इसे भी पढ़ें : फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : स्मूथ ट्रैफिक सिस्टम को लेकर CM ने दिए जरूरी निर्देश

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...