Kohramlive Desk : टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में आज वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड ने एकतरफा मुकाबले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। 55 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने भी 39 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। जेसन रॉय (11), जॉनी बेयरस्टो (9), मोइन अली (3) और लियाम लिविंगस्टन (1) के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे। वेस्टइंडीज के लिए अकील होसेन दो विकेट लेने में सफल रहे। टीम की जीत में जोस बटलर ने 22 गेंदों पर नाबाद 24 और कैप्टन मोर्गन नाबाद 7 रन बनाए।
इस मुकाबले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी में शर्मनाक प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शर्मनाक खेल दिखाया और पूरी टीम 55 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। क्रिस गेल को छोड़कर टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। वेस्टइंडीज की शुरुआत काफी खराब रही और दूसरे ही ओवर में क्रिस वोक्स ने एविन लेविस (6) को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में मोइन अली ने लेंडल सिमंस (3) को आउट कर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका दिया। फिर विकटों की पतझड़ लग गई। एक के बाद एक खिलाड़ी आते और जाते गये। मोइन अली ने शिमरोन हेटमायर (9) को आउट किया। क्रिस गेल भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। पूरी इंडीज टीम 14.2 ओवर में 55 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। टॉस जीतकर मोर्गन ने गेंदबाजी का फैसला किया, जो सही साबित हुआ।
Read More : Virat Kohli के एक ट्वीट को लेकर भिड़े India-Pakistan के क्रिकेट फैंस
Read More : कोरोना टीकाकरण में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, अजय मारू ने पीएम को दी बधाई
Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले
Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)






