GARHWA : गढ़वा में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। 3 युवक जख्मी हो गए। हादसा NH 75 पर सिंचाई भवन गेट के सामने हुआ। मृतक की पहचान 20 साल के शाहिद रजा के रूप में हुई है। वह बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। घायलों में सुजीत कुमार साव, जयप्रकाश साव तथा योगेंद्र कुमार साव शामिल हैं।
पीछे से आकर बाइक सवार ने मारी टक्कर
घायल सुजीत ने बताया कि वह आरोग्यम नर्सिंग कालेज का छात्र है। वह अपने दोस्त शाहिद रजा के साथ नवादा मोड़ से लौट रहा था। इस दौरान सिंचाई भवन के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। शाहिद करीब 30 फीट दूर जाकर गिरा। बाइक पर सवार योगेंद्र व जय प्रकाश मेराल से गढ़वा आ रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया।
एक घायल को भेजा गया रिम्स
घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। योगेंद्र कुमार साव की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए RIMS रांची रेफर कर दिया है। दो घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
इसे भी पढ़ें :PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारी अलर्ट : 31 मार्च से पहले कर लें ये काम!, वरना डूब जाएंगे 4500 रुपये
इसे भी पढ़ें : रसोई गैस सिलेंडर पर फिर शुरू हुई सब्सिडी!, जानें खाते में कैसे करना है चेक
इसे भी पढ़ें : यूक्रेन के कीव और खरकीव में बम बरसा रही रूसी सेना, इतने भारतीय…
इसे भी पढ़ें : एक साल पहले बनी थी दुल्हन, पति ने क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें : स्टार शूटर सौरभ चौधरी का जलवा, वर्ल्ड कप में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हादसा, कार में तड़प-तड़प कर मर गये दो लोग
इसे भी पढ़ें : नहीं मिला कुत्ता तो सीने में दाग दी गोली, दिनदहाड़े मर्डर के बाद…
इसे भी पढ़ें : 105 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर












