Kohramlive Desk : ‘पठान’ फिल्म से चार साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक कर रहे शाहरुख खान। इन दिनों इस फिल्म को लेकर वह चर्चा में हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी अहम रोल में हैं। शाहरुख की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ 2023 की बड़ी फिल्मों में से एक हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगले साल 25 जनवरी 2023 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

नया पोस्टर रिलीज
बता दें कि इस फिल्म के टीजर का भी फैंस ने दिल खोलकर स्वागत किया था। आए दिन इस फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आती रहती है। फैंस की एक्साइटमेंट टीजर और पोस्टर को देखकर पहले से भी ज्यादा बढ़ गई थी। ऐसे में अब फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म‘पठान’ के इस पावर-पैक्ड पोस्टर में, शाहरुख खान एक राइफल लिए हुए नजर आ रहे हैं और उनका लुक भी काफी दमदार लग रहा है। बात अगर पोस्टर की करें तो शाहरुख ने ब्लैक आउटफिट पहना है, वहीं लंबे बालों में नजर आ रहे हैं, हालांकि बालों को किंग खान ने बांधा हुआ है।
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने नए लुक पर जो कहा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी एक्शन फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान के लुक के बारे में सिद्धार्थ ने कहा, “अपने एक्टिंग करियर में शाहरुख खान ने अनगिनत किरदार निभाए हैं और कई अलग-अलग तरह के लुक में नजर आए हैं. अपने फैशन स्टाइल से शाहरुख ने यूथ को भी अपने ड्रेसअप को फॉलो करने के लिए प्रेरित किया है। उनके लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने फिल्मों में अपने स्टाइल से भारत को और ज्यादा फैशनेबल बना दिया है।
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर में कमलदेव मा*रा गया, गुस्साये लोग सड़क पर उतरे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बहुचर्चित कमलदेव गिरी हत्याकांड की जांच CBI से करायेंगे : रघुवर दास
इसे भी पढ़ें : Kamaldev Giri Murder Case : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी की ह*त्या का सूत्रधार प्रधान उगल गया बड़ा राज… क्या बोले SP सुनें
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी मर्डर केस : जाहिद और रकीब ने उगले कई राज, देखें…








