कोहराम लाइव डेस्क : कहने को तो था रेस्तरां और मैरेज हॉल, मगर वहां कुछ और ही धंधा चल रहा था। पुलिस ने किया है बड़े Sex Racket का खुलासा। छापा मारा गया तो आपत्तिजनक हालत में मिले 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें लड़कियां भी शामिल हैं। साथ ही नौ लाख रुपये की नगद, अवैध शराब की 40 बोतलें, हुक्का, ताश, कई मोबाइल फोन के अलावा 47 वाहन बरामद किए गए।
Sex Racket का पर्दाफाश
रेस्तरां और मैरेज हॉल में फिल्मी स्टाइल में जुआ का खेल होता था। जिस तरह फिल्मों में बार में युवतियां डांस करती हैं और लोग जुआ खेलते रहते हैं, उसी तरीके से यहां जुआ और देह व्यापार चल रहा था। जो महिलाएं पकड़ी गई हैं, वह बार टेंडर और डांसर के रूप में भी काम कर रही थीं। इस अड्डे से जुए से होने वाली कमाई से बड़ी रकम गैंगस्टरों को फंडिंग के तौर पर दी जाती थी।
जो आरोपी जुआ खेलते हुए पकड़े गए हैं। उसमें से कुछ लोग बिजनेस और प्रॉपर्टी कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। हालांकि जब आरोपी पुलिस की पकड़ में आए तो वह अपने करीबी या जानकारों को फोन तक नहीं कर पाए। पुलिस ने तुरंत उनके फोन बंद करवाकर अपने पास जब्त कर लिए।
इसे भी पढ़ें : 60 दिन घर में कैद रहे, दरवाजा खुला तो इस हाल में मिले बुजुर्ग दंपति…
पुलिस ने मारा छापा
पुलिस को काफी समय इसकी सूचना मिली थी। पुलिस मौके की तलाश में थी। फिर छापामारी की गई। पंजाब के राजपुरा में स्थित इस मैरेज हॉल और रेस्तरां में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसपी ने बताया कि पंजाब के अबतक के सबसे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।
इसे भी पढ़ें : कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर गूंजी किलकारी, पत्नी गिन्नी ने बेटे को दिया जन्म








