spot_img

कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर गूंजी किलकारी, पत्नी गिन्‍नी ने बेटे को दिया जन्‍म

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कपिल शर्मा के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी गिन्‍नी चतरस ने बेटे को जन्म‍ दिया है। इस बात की जानकारी कपिल शर्मा ने खुद ट्वीट कर दी है।

कपिल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, नमस्कार, आज सुबह हमारे घर बेटे ने जन्म लिया। भगवान की कृपा से बच्चा और मां दोनों ठीक है। आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, आशीर्वाद और प्रार्थना। आई लव यू ऑल गिन्नी और कपिल।’

इसे भी पढ़ें : सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, विरोध में जाम

इस खुशखबरी के सामने आते उनकों बधाई देने वालों को तांता लग गया। फैंस के साथ-साथ सितारों ने भी कपिल और गिन्नी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके फैंस अब बेटे की तस्‍वीर और उसका नाम जानने के लिए उत्‍सुक हैं।

कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ की प्रेग्नेंसी को शुरुआत में काफी सीक्रेट रखा था। लेकिन बाद में खुद उन्होंने इसका खुलासा भी कर दिया था। हाल ही में कपिल शर्मा उनके शो के ऑफ एयर होने को लेकर चर्चा में थे, ऐसे में #AskKapil सेशन के दौरान अभिनेता ने एक फैन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें अपने परिवार को वक्त देना है और दूसरा बेबी जल्दी ही आने वाला है।

इसे भी पढ़ें : बिहार में ऐसे शराब तस्‍करी कर रही लड़कियां, तरीका देख पुलिस दंग

बता दें कि यह कपिल शर्मा की दूसरी संतान है। इससे पहले गिन्नी चतरथ ने 2019 में बेटी को जन्म दिया था। उनकी बेटी का नाम अनायरा है। कपिल और गिन्नी की शादी साल 2018 दिसंबर में हुई थी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...