रांची : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवती और 2 दलाल को धर दबोचा। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में साइबर डीएसपी और सदर थाने पुलिस ने कार्रवाई की है।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लड़कियां बंगाल की रहनेवाली है। सेक्स रैकेट के धंधे के लिए एक फ्लैट को किराए में लिया गया था। धंधे में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
बता दें कि इससे पहले भी राजधानी के अरगोड़ा समेत कई इलाकों में सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा हो चुका है। मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, मगर ये गंदा धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। धंधे का तरीका बदल-बदल कर ये घिनौना काम किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बड़े पैमाने पर जजों का Transfer, जानिए कौन कहां गए
इसे भी पढ़ें : नौकरी का लालच देकर लड़कियों का करता था यौन शोषण, ऐसे धराया






