नौकरी का लालच देकर लड़कियों का करता था यौन शोषण, ऐसे धराया

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस ने यौन शोषण के एक आरोपी को पकड़ा है। वह सदर अस्‍पताल सिमडेगा में डीपीएम के पद पर कार्यरत था। उस पर कई लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगा है। जैसे ही उसे पता चला कि उसके खिलाफ लड़कियों ने पुलिस से शिकायत की है, वह जिला छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मामले में तत्‍परता दिखाते हुए कोलेबिरा थाना प्रभारी के सहयोग से उसे धर दबोचा।

इसे भी पढ़ें :  छेड़खानी का किया विरोध तो लड़की को डंडे से पीटा, सीएम ने लिया संज्ञान (VIDEO)

आरोपी राजीव कुमार सदर अस्‍पताल में कार्यरत महिला कर्मियों को सैलरी जल्‍दी दिला देने और लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर उसे पहले झांसे में लेता। जब लड़कियां उसके झांसे में आ जाती तो वह उसे बहाना बनाकर अपने क्‍वार्टर में बुलाता। फिर शुरू होता उसके शातिर दिमाग का खेल। वह लड़कियों को बहला-फुसलाकर उसे शराब पिलाता और फिर उसका अश्‍लील वीडियो बनाकर उसका यौन शोषण करता था। ऐसा उसने एक नहीं कई लड़कियों के साथ किया। उसके इस साजिश की शिकार तीन-चार लड़कियों ने हिम्‍मत जुटाई और महिला थाना पहुंचकर आरोपी के इस घिनौनी करतूत की शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शम्‍स तबरेज के निर्देश पर उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम उसे गिरफ्तार करती उससे पहले ही वह भाग निकला। छापेमारी टीम रातभर आरोपी की तलाश में जिले की खाक छानती रही। जिले के सभी थाना को अलर्ट कर दिया गया। साथ ही आसपास के जिलों को भी सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें :  झारखंड के सभी SSP-SP को IG का निर्देश, होली पर बरतें सावधानी

भागने के दौरान आरोपी राजीव कुमार को वाहन चेकिंग के दौरान कोलेबिरा स्थित वन विभाग चेकनाका के निकट थाना प्रभारी, कोलेबिरा ने धर दबोचा। इस सराहनीय कार्य के लिए कोलेबिरा थाना प्रभारी को पुरस्कृत किया गया है।

पुलिस की जांच में यह भी उभरकर सामने आया कि राजीव कुमार के खिलाफ साहेबगंज में भी आपराधिक मामला दर्ज है। सिमडेगा पुलिस टीम आरोपी की कुंडली खंगालने में जुटी है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक एचपी कंपनी का लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, एक कार्ड रीडर, एक पेन ड्राइव और एक डीवीडी भी जब्‍त किया है। पुलिस जब्‍त डिवाइसों की भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: